प्रेम बाँटने से बढ़ता है

जिस गुण से आजीविका का निर्वाह
होता हो और जिसकी सभी एक स्वर
से प्रशंसा करते हों, स्वीकार करते हों,
वह निश्चित ही एक सद्गुण ही होगा।

उस गुण को हमें अपने स्वयं के
व सभी के विकास के लिये हर
समय बचाना भी और बढ़ावा भी
देना ही सर्वथा उचित होता है।

अगर हम कोई ऐसी वस्तु या गुण
प्राप्त करना चाहते हैं जो हमारे पास
अभी तक नहीं है तो हमें खुद उसके
लायक़ कार्य भी करना होता है।

जीवन के छोटे छोटे कदम, छोटे
छोटे विचार व छोटे छोटे कार्य जो
उचित दिशा में लिये या किये जाते हैं
वह बड़ा प्रतिफल देने वाले होते हैं।

हम न हर एक को ख़ुश रख सकते हैं
और न ही जीवन का यह उद्देश्य ही है
पर यह आवश्यक है और यह ध्येय
भी हो कि किसी को दुःखी न करें।

यह निश्चित है कि जब पूरा साहस
किया जाता है तब ताक़त बढ़ती है,
एक साथ ख़ुशी होने से परिवार,
एवं समाज की एकता बढ़ती है।

प्रेम आपस में बाँटने से ही बढ़ता है
और रिश्ते दुरुस्त रहते हैं, जब एक
दूसरे की हृदय से परवाह की जाती है
आदित्य जीवन की गति ही न्यारी है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भयमुक्त देवरिया की पहल: सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा का…

2 hours ago

10 नवंबर: इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं इन महान हस्तियों के जन्मदिन, किसी ने बदली धर्म की धारा तो किसी ने बनाई देश में नई पहचान

विशेष लेख | लेखक: अभिषेक कुमार इतिहास केवल बीती हुई घटनाओं का संग्रह नहीं होता,…

3 hours ago

10 नवंबर का इतिहास: मोटरसाइकिल से लेकर विंडोज तक, आज के दिन दुनिया में हुए ये बड़े बदलाव

इतिहास के पन्नों में 10 नवंबर की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं, ऐतिहासिक फैसलों, तकनीकी आविष्कारों…

3 hours ago

10 नवंबर 2026 का पंचांग और राशिफल: गोवर्धन पूजा पर इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

10 नवंबर 2026, मंगलवार। कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गोवर्धन पूजा के पावन…

4 hours ago

यूपी के 17 शहरों की बदलेगी सूरत! कहीं स्मार्ट सड़कें तो कहीं हाईटेक सुविधाएं, जानिए आपके शहर का नाम है शामिल?

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के शहरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने…

15 hours ago

योगी को चेतावनी, अखिलेश को बधाई!

SIR विवाद के बीच केजरीवाल का बड़ा सियासी हमला, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल; 2027…

15 hours ago