भागलपुर /देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मईल थाना क्षेत्र के लार रोड में वाहन चेकिंग के दौरान चार पेटी अवैध शराब के साथ दो शराब तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
लार रोड हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह पटेल हमराही सिपाहियों के साथ बीती रात वाहन चेकिंग और संदिग्धों की जांच कर रहे थे कि एडवोकेट की लोगो लगी स्विफ्ट कार की चेकिंग में चार पेटी अवैध शराब बरामद हुई। चार पेटियों में कुल 192 पाउच फ्रूटी शराब थी।कार में सवार चालक सहित दो बिहारी शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही। पुलिस ने शराब और कार को सीज कर दिया तथा गिरफ्तार दोनों शराब तस्करों आलोक कुमार निवासी मुडरा थाना अयमलगोला बिहार और दीपक कुमार निवासी लंका कछुआरा थाना गौरीचक पटना बिहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
उपनिरीक्षक ज्ञान सिंह पटेल ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
जाम नालियों से सड़क पर फैला गंदा पानी, एक वर्ष से टूटा पड़ा स्लैब बना…
ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिला अस्पताल के एमसीएच विंग…
जर्जर तार व ट्रांसफॉर्मर के ख़राब होने से विद्युत व्यवस्था ध्वस्त-विजय रावत चौबीस घंटे के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका क्षेत्र की बिजली की समस्या नगरवासियो के लिए नासूर बन गई…