एल बी हॉस्पिटल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ वार्षिकोत्सव

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
शुक्रवार को एल बी हॉस्पिटल ब्रह्मपुर लाटघाट प्रांगण में नर्सिंग के छात्रों द्वारा 1 वर्ष पूरा होने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और नर्सिंग से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि डाक्टर एच एन सिंह पटेल विधायक सगड़ी ने कहा कि नर्सिंग के छात्र और छात्राएं विशेष रुप से ध्यान रखें और सावधानी बरतें की ग्लब्स को कैसे पहना जाता है ।फिजिशियन और सर्जन डॉक्टर से अपने मधुर संबंध बनाए रखें अपने मरीज के साथ अच्छे व्यवहार करें, जिससे उनकी आधी बीमारी समाप्त हो जाए। नर्सिंग मतलब सेविका होता है ।मरीजों को ऐसे प्रभावित करें कि मरीजों की आधी बीमारी सही हो जाए ।मेडिकल में डॉक्टर और नर्स एक दूसरे के पूरक होते हैं ।मरीज की जिंदगी हमारी असली कमाई होती है ।
कार्यक्रम को एल बी कॉलेज आफ नर्सिंग बिपिन बिहारी द्विवेदी, डॉ रंजना द्विवेदी, डॉ नम्रता, डॉ पवन उपाध्याय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विपिन द्विवेदीऔर संचालन संध्या पाण्डेय और डॉक्टर पूजा सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नर्सिंग के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से व्यक्ति कैसे हैंडवाश करें ,बीमार व्यक्ति को कैसे हॉस्पिटल पहुंचाएं ,हॉस्पिटल में उसकी कैसे इलाज करें ,तमाम नर्सिंग से संबंधित स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा बताया गया। लोगों ने इसकी बड़ी सराहना किया ।प्रबंधक डॉ विपिन द्विवेदी ने आए हुए सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

rkpshomnath

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

38 minutes ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

51 minutes ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

58 minutes ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

1 hour ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

1 hour ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

1 hour ago