गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून से शुरू होगी। जिन पाठ्यक्रमों में सीटों की तुलना में कम आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनमें प्रवेश परीक्षा नहीं होगी और सीधे प्रवेश की प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू की जाएगी।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि ऐसे पाठ्यक्रमों के अभ्यर्थियों को 9 जुलाई से संबंधित विभागों में प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा तथा ऑनलाइन शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
सीधे प्रवेश वाले प्रमुख पाठ्यक्रमों में बीएचएमसीटी, बीएससी गृहविज्ञान, बीसीए (इंटरनेट ऑफ थिंग्स), एमटेक, एमएस, एमए प्राचीन इतिहास, अर्थशास्त्र, गृहविज्ञान, दर्शनशास्त्र, दृश्यकला, मंचकला, संस्कृत, सांख्यिकी, उर्दू, योग, एमएससी गृहविज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, फॉरेंसिक साइंसेज, इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, प्लांट बायोटेक्नोलॉजी सहित विभिन्न सर्टिफिकेट, डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल हैं।
विश्वविद्यालय में 42 पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा 30 जून से 13 जुलाई तक तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं में लगभग 32 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रवेश पत्र पोर्टल पर जारी किए जा चुके हैं और रविवार शाम तक लगभग 13 हजार अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर चुके थे।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि प्रवेश परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही सीधे प्रवेश की प्रक्रिया भी सत्रारंभ के साथ शुरू कर दी जाएगी, ताकि संबंधित विभागों में इसी माह से नियमित कक्षाएं प्रारंभ कराई जा सकें।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…
जानिए कलश स्थापना का मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि लेखक: पंडित सुधीर तिवारी ‘अंतिम बाबा’…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…
राहुल गांधी का PM मोदी और RSS पर तीखा हमला https://twitter.com/RahulGandhi/status/2108879919535341863 नई दिल्ली (राष्ट्र की…