बिजली विभाग का बड़ा अभियान: 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, डेढ़ लाख रुपये की वसूली

ओवरलोड पर बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ता चिह्नित, बिजली चोरी रोकने को रात्रिकालीन विशेष टीम गठित

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राजस्व वसूली बढ़ाने और विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से बिजली विभाग ने रविवार को व्यापक जांच एवं वसूली अभियान चलाया। अभियान के दौरान लंबे समय से बिजली बिल जमा न करने वाले 25 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए, जबकि विभाग ने करीब 1.50 लाख रुपये की बकाया धनराशि भी वसूल की। वहीं, स्वीकृत भार से अधिक बिजली उपयोग करने वाले चार उपभोक्ताओं के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
उपखंड अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता धर्मेन्द्र कुमार भारद्वाज ने चार टीमों का गठन कर क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली बिल की जांच की गई तथा निर्धारित समय से अधिक समय तक बकाया रखने वालों के कनेक्शन तत्काल प्रभाव से विच्छेदित कर दिए गए।
जांच के दौरान चार उपभोक्ता स्वीकृत विद्युत भार से अधिक लोड पर बिजली का उपयोग करते मिले। विभाग ने इसे विद्युत नियमों का उल्लंघन मानते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विभागीय कार्रवाई शुरू करने की संस्तुति की है।
उपखंड अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि बिजली चोरी और अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए रात्रिकालीन विशेष निगरानी एवं चेकिंग टीम का भी गठन किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति बिजली चोरी करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध विद्युत अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराकर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने, स्वीकृत विद्युत भार के अनुरूप ही बिजली का उपयोग करने तथा बिजली चोरी जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहने की अपील की। विभाग ने चेतावनी दी है कि राजस्व वसूली और विद्युत चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

46 minutes ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

1 hour ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

1 hour ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

1 hour ago

‘सभी को गिरफ्तार कर लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे’, राहुल गांधी की मोदी सरकार को खुली चुनौती!

राहुल गांधी का PM मोदी और RSS पर तीखा हमला https://twitter.com/RahulGandhi/status/2108879919535341863 नई दिल्ली (राष्ट्र की…

1 hour ago