तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

गगहा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर–वाराणसी हाईवे पर करवल मझगांवा स्थित करवल माता मंदिर के पास गुरुवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे जा रहे ज्ञानप्रकाश (52 वर्ष) को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – देश के सपूत सूबेदार हरी बहादुर सिंह जम्मू-कश्मीर में हुए शहीद

घटना सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गगहा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि यहां स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं और यातायात व्यवस्था को सुधारा जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें – “नए चेहरे, नई जिम्मेदारियाँ: देवरिया पुलिस में तबादलों से बदलेंगे सुरक्षा समीकरण”

Karan Pandey

Recent Posts

मुजफ्फरपुर में सनसनी: सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध मौत, पटना से पहुंची FSL टीम

झाड़ियों से मिला सुरक्षा गार्ड का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर (राष्ट्र…

5 minutes ago

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई के बीच बुलडोजर एक्शन, डीएम ने साफ किया पूरा मामला

लखीमपुर खीरी (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही क्षेत्र में…

17 minutes ago

युद्ध के बीच जेलेंस्की की हवाई सुरक्षा पर सवाल, विमान के करीब पहुंचा अज्ञात ड्रोन

कीव (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मोल्दोवा से नॉर्वे जाते समय यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के विमान…

27 minutes ago

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

13 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

13 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

13 hours ago