गोरखपुर एयरपोर्ट पर 3:15 बजे पहुंचेगा पार्थिव शरीर
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देश की रक्षा में एक और वीर सपूत ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। गोरखा रेजीमेंट की 3/8 जी.आर. यूनिट के सूबेदार हरी बहादुर सिंह, निवासी नेपाल प्रदेश नंबर-5, बुटवल, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए।
सूबेदार हरी बहादुर सिंह की शहादत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव और गोरखा समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। साथियों ने बताया कि वे हमेशा देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे।
शहीद का पार्थिव शरीर गुरुवार दोपहर 3:15 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां सेना और प्रशासनिक अधिकारी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद पार्थिव शरीर को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके गृहक्षेत्र भेजा जाएगा।
भारत माँ के इस सपूत ने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देकर एक बार फिर साबित कर दिया कि गोरखा रेजीमेंट की रगों में बहती है वीरता की अमर गाथा।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…
25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…
12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…
कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…
सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…