बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार सुबह सिकंदरपुर नगरा मार्ग पर मिश्र चक हनुमान मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने अचानक टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायलों की पहचान 35 वर्षीय पूनम देवी पत्नी गणेश और 45 वर्षीय गणेश तुरहा के रूप में हुई है, जो कि डोमनपूरा निवासी हैं। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के लोक…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शनिवार को तीनों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के अंतर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा…
नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, पत्रकारों व गणमान्य लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि…
पुत्रों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए माताओं ने रखा व्रत, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं…