महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। परतावल विकास खण्ड अंतर्गत सरस्वती शिशु ज्ञान मन्दिर धर्मपुर में अर्द्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक उमाकांत चौधरी और प्रधानाचार्य राम नारायण चौधरी ने पुरस्कृत किया। पुरस्कृत किए जाने वाले छात्रों मे करिश्मा, अनुष्का पटेल, नित्या, सोनम निषाद,आयुष वर्मा,रोशनी गौड, आलोक प्रजापति, पल्लवी सिंह,रविता चौधरी,विकास चौधरी शामिल थे।विद्यालय के प्रबंधक ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही स्वस्थ समाज की बुनियाद है।कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलती है।प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी हैं।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस दौरान वली मुहम्मद, संजय वर्मा, महातम विश्वकर्मा, सुजीत शर्मा, अनिरुद्ध चौधरी, अब्दुल, शंभू गुप्ता, शिवम् चौधरी, गगन,रविंद्र प्रजापति परवीन, नीरज, निधि, पूनम,आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…
एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…
सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…