Categories: Uncategorized

दिव्यांगों की पेंशन बढाए सरकार नही तो करेंगे आंदोलन – राकेश सिंह

दिव्यांग एकता मंच की तहसील इकाई गठित ,राजनाथ गौड़ बने तहसील अध्यक्ष रामअशीष यादव बने उपाध्यक्ष

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय दिव्यांग एकता मंच की बैठक रेलवे स्टेशन के प्रांगण में सम्पन्न हुई।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के देख रेख में सलेमपुर तहसील इकाई का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। जिसमें सलेमपुर तहसील के अध्यक्ष राजनाथ गौंड़ ,उपाध्यक्ष रामअशीष यादव, सचिव अमरेन्द्र कुशवाहा, मंत्री मोहम्मद आशिक व योगेंद्र गौंड़ मनोनीत किए गए। सलेमपुर ब्लॉक अध्यक्ष मुन्ना राजभर, उपाध्यक्ष भरत राजभर,सचिव रामानंद, भटनी ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह चौहान, उपाध्यक्ष रामअशीष ,सचिव देवेन्द्र भारती व आनंद यादव, भलुअनी ब्लॉक अध्यक्ष सुनील भारती, उपाध्यक्ष गजेन्द्र यादव को मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि नई कमेटी में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह सभी लोग दिव्यांग वर्ग की लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे।चुनाव के दौरान भाजपा के लोगों ने वादा किया था कि अगर सरकार बनेगी तो दिव्यांग पेंशन एक हजार रुपये से बढ़ाकर 1500 किया जाएगा ,लेकिन यह वादा खोखला वादा बन कर रह गया। हमारी सरकार से मांग है कि सभी दिव्यांग को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाय। अगर सरकार मांग नही मानती है तो हम लोग आंदोलन करेंगे।कार्यक्रम को प्रदेश सचिव सतेंद्र कुमार यादव, जिलाध्यक्ष अजय कुमार,मीडिया प्रभारी उपेन्द्र शर्मा नगर अध्यक्ष रामाश्रय मद्देशिया ने सम्बोधित किया। नव मनोनीत पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

आधी रात से तटीय इलाकों में बढ़ सकता है खतरा! आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और ओडिशा में अलर्ट जारी

Ai निर्मित नेल्लोर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान का खतरा गहराने…

41 minutes ago

मां के निधन से शोक में डूबे पुलिस इंस्पेक्टर ओम प्रकाश राय, विभागीय अधिकारियों और पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

फोटो Ai मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। अपराधियों में अपने कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली से दहशत पैदा करने…

3 hours ago

रॉकेट लॉन्चिंग बनी बच्चों के लिए प्रेरणा, किताबों से निकलकर सामने आई अंतरिक्ष की दुनिया

फोटो विज्ञप्ति किताबों से निकलकर आंखों के सामने उड़ा रॉकेट, रोमांचित हुए बच्चे; बोले- बड़े…

3 hours ago

🚀 कुशीनगर में आसमान की ओर उड़े 20 कैनसैट और 7 मॉडल रॉकेट, 27 छात्र टीमों ने दिखाया दम!

कुशीनगर बना युवा वैज्ञानिकों का लॉन्चपैड, IIT समेत देश के बड़े संस्थानों की टीमें दिखा…

4 hours ago

नाली निर्माण में गड़बड़ी की आशंका, भुगतान रोकने की मांग

सभासद ने ईओ को सौंपा शिकायती पत्र, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और अभिलेखों की जांच…

4 hours ago

गांव-गांव जनचौपाल लगाकर राज्यमंत्री स्तर के सदस्य सत्येन्द्र बारी ने सुनीं जनसमस्याएं

अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश, बोले- अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का…

4 hours ago