भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत टीकम पार में चकबंदी चल रहा है जैसा कि सूत्रों से खबर है। वहीं जनता को चकबंदी से कुछ लोगों द्वारा नाखुश होने की बात कही जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि अंबेडकर पार्क जहां बनना चाहिए वहां अंबेडकर पार्क नहीं बन रहा है। उनका कहना है कि आखिर टीकम पार में जरूरत क्या है। जहां जरूरत है वहां इस पर कोई भी चकबंदी में कार्य ही नहीं हो रहा है । आरोप है ग्राम पंचायत में खेल का मैदान नहीं है। जो चकबंदी में भी फील्ड अथवा खेल का मैदान नहीं मिला है।शमशान घाट की जरूरत है जो वह भी टीकमपार चकबंदी में नहीं मिला है । टीकम पार की जनता को जहां रोड चाहिए वहां रोड नहीं मिल पा रहा है।रोड की आवश्यकता नहीं है वहां रोड मिल दिए जाने का आरोप लग रहा है। चकबंदी में।जनता का कहना है कि ऐसा चकबंदी हम लोगों ने कभी नहीं देखा है।जनता परेशान हो रही है कहां जाए । रोज तहसील में इधर-उधर भटक रहे हैं। लोग समाजसेवी दिव्यांशु मौर्या से लोगों ने अपनी बात रखी है । मौर्य ने कहा कि इसके लिए उचित से उचित कार्रवाई कराया जाएगा।जनता से कुछ महीने बाद फिर से चकबंदी अध्यक्ष का चुनाव होगा ग्राम पंचायत टीकम पार में जनता शांति बनाए रखें । मौर्य ने कहा कि गांव की जनता के लिए हमेशा लड़ते आ रहा हूं हमेशा लडूंगा और चकबंदी अधिकारी से मिलकर जनता की परेशानी उनके सामने रखा जाएगा।
दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…
बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…
सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…
सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…
नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…