लड़कियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)l बदलापुर में मासूम बालिका के साथ हुई हैवानियत की घटना ने सम्पूर्ण मानवता को कलंकित किया है। जगह जगह राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से आंदोलन किए जा रहे हैं। इसी परिक्षेत्र में अंधेरी परिमंडल 10 के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक और अंधेरी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से पूर्व नगरसेवक और भाजपा नेता मुरजी पटेल ने मुलाकात की। इस दौरान अंधेरी में लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा।
पुलिस उपायुक्त और अन्य संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए गए ज्ञापन में मुरजी पटेल ने बताया कि लड़कियों की सुरक्षा के लिए अंधेरी के सुनसान स्थानों पर पुलिस गश्त करे। इसके अलावा अंधेरी में कुछ जगहों पर शराब और नशे का सेवन करते हुए खुलेआम नशेड़ियों को देखा जा सकता है। पुलिस प्रशासन ऐसी जगहों को चिन्हित करते हुए वहां सुरक्षा व्यवस्था का उचित प्रबंध करे। इसके अलावा झोपड़पट्टियों और सुनसान इलाको में सीसीटीवी लगाई जाय।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

3 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

3 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

4 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

6 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

11 hours ago