भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश वित्त-विहीन विद्यालय प्रबन्धक संघ के आह्वान पर 12 दिसंबर 024 गुरुवार को भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालय के प्रबन्धक जन द्वारा अपने विद्यालय संचालन में आने वाली कठिनाईयों को लेकर संयुक्त रूप से जिला उपाध्यक्ष श्याम शाही के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी, भाटपार रानी के माध्यम से प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित विद्यालय संचालन समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा है। वहीं इस ज्ञापन के माध्यम से मान्यता के मानक को सरलीकृत किए जाने, प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों को सीधे स्थाई मान्यता प्रदान करने, तथा यू-डायस पोर्टल पर अपलोड बी.आर.सी. कार्यालय के निर्भरता से मुक्त करने सहित अन्य तमाम मांगें रखी गई हैं। जबकि इस अवसर पर प्रबंधक संघ जिला इकाई देवरिया के जिला उपाध्यक्ष श्याम कुमार शाही, राजेश सिंह, मदन मोहन द्विवेदी, वशिष्ठ नाथ सिंह, सुनिल पाल, सतीश प्रजापति, भोला पाठक, सत्यप्रकाश सिंह, अक्षय यादव, प्रवीण शाही, शेषनाथ चौबे, राजेश कुशवाहा, इत्यादि सहित अन्य प्रबंधक जन उपस्थित रहे।
कानूनी मापन व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव: अब CNG, LPG और हाइड्रोजन पंपों पर नहीं होगी…
बरहज(राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने22 मई को देवरिया आगमन के दौरान जनपद…
सीडीओ ,वीसी जीडीए व एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार रहे सक्रिय गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)संघ लोक सेवा…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में डीजल और पेट्रोल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरहज निवासी वरिष्ठ पत्रकार सौरभ तिवारी को भारत सरकार के प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो…
नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने पर्यावरण संरक्षण और बढ़ते प्रदूषण पर गंभीर चिंता व्यक्त…