शौचालय के नाम पर आया धन तो महिला को धमकाकर मांगा 6 हजार रुपया घूस
मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद थाना चिरैयाकोट के नासिर पुर गाँव निवासी एक दलित महिला ने प्रधान पति दिनेश मिश्रा उर्फ वीनु पर अवैध धन उगाही का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दे दी है। आपको बताते चलें सरकार की योजना के तहत नासीरपुर गांव निवासी एक दलित महिला के खाते में शौचालय बनवाने के लिए धन आया था, सरकारी धन का बन्दर बाँट करने के लिए दलित महिला पर धौंस जमा कर प्रधान पति दिनेश मिश्रा उर्फ दिनु ने अवैध तरीके से धन उगाही करना चाहा, जब महिला नहीं दी तो प्रधान पति दिनेश मिश्रा उर्फ बीनु ने दलित महिला को गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी भी थी। जिसकी शिकायत दलित महिला ने थाने पर लिखित शिकायत की। चिरैयाकोट पुलिस ने आनंद फानन में तत्काल मुकदमा दर्ज कर प्रधान पति उर्फ बीनु मिश्रा की खोजबीन शुरू कर दी है। दलित महिला को धमकाना प्रधान पति दिनेश मिश्रा उर्फ वीनु को भारी पड़ गया है। धमकाकर शौचालय का आधा पैसा मांगा तो महिला ने पैसा देने से इनकार कर दिया, वही प्रधान ने गाली गलौज कर धमकियां दी है। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर प्रधान की खोजबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रानीपुर ब्लाक क्षेत्र स्थित नासीरपुर गांव के प्रधान पति ने सरकार द्वारा दिए गए शौचालय का पैसा पात्र महिला के खाते में आने के बाद महिला से आधा धनराशि की मांग की थी। पात्र महिला ने जब पैसा देने से इनकार किया तो उसे गाली-गलौज देकर धमकी दिये। पीड़ित महिला सुनीता देवी पत्नी रामदुलारे निवासी गांव नासिरपुर थाना चिरैयाकोट ने महिला की तहरीर के अनुसार प्रधान पति दिनेश मिश्रा उर्फ बीनु पर मुकदमा अपराध संख्या 188/24 एससी एसटी एक्ट के तहत संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसकी जानकारी लेने पर थाना अध्यक्ष योगेश यादव ने कहा कि सम्बन्धित प्रधान पति दिनेश मिश्रा उर्फ बीनू के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ है किंतु अग्रिम कार्रवाई जांच के बाद होगी।
, समाजसेवियों ने उठाई आवाज जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवी सनी कपाही, टीम "मे आई…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के सात शोधार्थियों ने…
बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)जनपद बस्ती के विधानसभा क्षेत्र हर्रैया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर…
बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा ) आयकर विभाग, बलिया द्वारा वित्त मंत्रालय की'प्रारम्भ-2026' पहल के अंतर्गत शुक्रवार…