घोषणा के बाद भी ट्रेनों के ठहराव नही होने पर स्टेशन अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) । सलेमपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सांसद सलेमपुर रविन्दर कुशवाहा द्वारा दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के घोषणा के बाद भी ट्रेनों के ठहराव में हो रहे विलम्ब को लेकर क्षेत्र के लोगों ने व्यापार मंडल सलेमपुर अध्यक्ष सुधाकर गुप्त के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक कार्यालय पर जाकर महाप्रबंधक रेलवे गोरखपुर को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।इस दौरान सलेमपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने कहा कि स्थानीय सांसद ने कुछ दिन पूर्व गोरखपुर – पुणे और शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन को सलेमपुर स्टेशन पर ठहराव की घोषणा की, लेकिन आज तक इनका ठहराव नही हुआ है।जनहित में इन दोनों गाड़ियों का ठहराव जरूरी है।इस स्टेशन से प्रतिदिन कई सौ यात्री इन ट्रेनों को पकड़ने के लिए अगल बगल के स्टेशन पर जाना पड़ता है।जिससे समय व पैसे दोनों का नुकसान उठाना पड़ता है। अगर दस दिन के अंदर ट्रेनों के रुकने की घोषणा नहीं की गई तो हम क्षेत्र के लोग धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।ज्ञापन सौंपने वालों में धुरंधर सिंह,राजेश रावत,संदीप कुमार, संतोष मद्देशिया, हर्ष कुमार, परमेश्वर, नवनीत कुमार,सत्यप्रकाश, गोपाल गुप्त, राहुल कुमार, मनोज पांडेय, रमाशंकर यादव ,मोहम्मद मुस्तफा, राकेश कुमार मद्देशिया ,अशोक गुप्ता, मोहम्मद लड्डन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

16 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

16 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

17 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

17 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

17 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

20 hours ago