सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर के डाकबंगले पर निराश्रित,असहायों को भीषण ठंड से बचाने के उद्देश्य हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने गरीबों को ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा गरीब, असहाय, निर्धन व विकलांग को ठंड से बचाव के लिए कम्बल का वितरण किया जा रहा है। तहसीलदार के नेतृत्व में लेखपालों के जरिए जरूरतमंदों को चिह्नित कर कंबल वितरित किया जा रहा है।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि आने वाले समय में ठंड का प्रकोप और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। जिसके कारण प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत पहले से ही सुरक्षा के लिए गरीब, निसहाय लोगों को कम्बल वितरण किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष सर्दी का मौसम आते ही जरूरतमंदों को शीतलहर से बचाव के लिए सरकार एक परंपरा के अनुरूप निशुल्क कंबल वितरण के कार्यक्रम करती है। सरकार की कोशिश है कि पात्र असहाय वर्ग के लोगो को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।उक्त अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अमरेश सिंह,एसडीएम श्याम मणि तिवारी,अजय दूबे वत्स,भागीरथी सिंह,राजेश सिंह श्रीनेत,कृष्णमुरारी पाण्डेय, नागेन्द्र गुप्ता, सल्टू पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…