टोरेंट पावर कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं हेतु मेगा ग्राहक सेवा कैंप का आयोजन

भिवंडी /मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
विद्युत आपूर्ति करने वाली टोरेंट पावर कंपनी द्वारा भिवंडी के ग्राहकों के लिए 2 सितंबर से 3 सितंबर 2023 दो दिवसीय मेगा ग्राहक सेवा कैंप का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम गोपाल नगर स्थित पाटीदार सभागृह में संपन्न किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण व शहरी विभाग से विद्युत उपभोक्ताओं ने भारी संख्या में भाग लेकर अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। और टोरेंट पावर के अधिकारियों ने ग्राहकों को पूर्ण रूप से संतुष्ट करते हुए, उनकी समस्याओं का निदान किया।टोरेंट पावर द्वारा आयोजित मेगा ग्राहक सेवा कैंप के अंतर्गत उपभोक्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। टोरेंट पावर लिमिटेड कंपनी द्वारा इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्युत आपूर्ति, लंबित कनेक्शन, विजिलेंस, बिजली बिल संबंधित सभी विषयों के लिए संवाद हेतु विद्युत उपभोक्ताओं को खुले मंच पर आमंत्रित किया गया। इस मेगा ग्राहक सेवा कैंप में हजारों लोगों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखते हुए संवाद किया। इस कार्यक्रम में टोरेंट पावर के उपाध्यक्ष स्नेह देसाई स्नेहल देसाई, महाप्रबंधक अरुण राव, अंकित शाह, बीनू सेतुमाधवन, विजय राणे, जनसंपर्क अधिकारी सुधीर देशमुख, चेतन बडियानी, और सभी टेक्निकल संबंधित विषयों के अधिकारी उपस्थित रहे।
आवश्यक बात यह रही की ग्राहकों द्वारा बिजली बिल संबंधित व उपरोक्त दिए हुए सभी समस्याओं को लेकर ग्रामीण व शहरी भाग से आकर लोगों ने टोरेंट पावर के अधिकारियों से संवाद भी किया। टोरेंट पावर के अधिकारियों ने ग्राहकों को पूरी तरह उनकी समस्याओं को सुनकर उनको सन्तुष्ट किया। इस कार्यक्रम को एक जागरूकता अभियान के अंतर्गत समाप्त किया गया। टोरेंट पावर तथा महावितरण कंपनी के पावर बिल में अंतर को भी लोगों को समझाया गया। टोरेंट पावर के अधिकारी चेतन बिडियानी ने सूचना पट पर महावितरण व टोरेंट पावर के बिलो में समानता को दर्शाया। उन्होंने यह भी कहा कि महावितरण के दिए हुए नियमों के आधार पर हमें चलना होता है। टोरेंट पावर कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर यह कार्यक्रम हर माह संपन्न किया जाएगा, ताकि पावर संबंधित किसी विषयों को लेकर आप परेशान ना रहे। उन्होंने कहा कि ग्राहकों से सीधा संपर्क हमारा उद्देश्य है। बीच में बिचौलियों की जरूरत नहीं आप अपने संबंधित अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याओं का निदान कराए।

rkpnews@desk

Recent Posts

मां चंद्रघंटा के जयकारों से गूंजे मंदिर, श्रद्धा और शक्ति की आराधना में लीन दिखा जनमानस

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पावन चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के…

2 hours ago

वाराणसी कॉलेज में गोलीकांड: क्लासरूम के बाहर छात्र की हत्या, बवाल के बाद आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के प्रतिष्ठित Uday Pratap College में शुक्रवार सुबह उस वक्त…

4 hours ago

बदला मौसम: बारिश से राहत, फसलों को नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में शुक्रवार सुबह को मौसम ने अचानक करवट…

5 hours ago

हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का वातायन विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

16 hours ago

स्वच्छता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य जागरूकता के साथ एनएसएस शिविर का छठा दिवस संपन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…

16 hours ago

‘वंदे मातरम् चौक’ बनाने की मांग, राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने की पहल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में राष्ट्रभक्ति को सशक्त करने और जनभावनाओं के…

16 hours ago