मुंबई/दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली की उत्तर-पूर्वी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और मशहूर गायक मनोज तिवारी के मुंबई स्थित आवास में 5.40 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की यह वारदात अंधेरी पश्चिम के शास्त्रीनगर इलाके स्थित सुंदरबन अपार्टमेंट में हुई, जहां पूर्व कर्मचारी ने ही घटना को अंजाम दिया।
मैनेजर ने दर्ज कराई शिकायत
इस मामले में मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंदर पांडेय ने अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुरेंद्रकुमार दीनानाथ शर्मा के रूप में हुई है, जिसे करीब दो साल पहले नौकरी से हटा दिया गया था।
पहले भी गायब हो चुके थे 4.40 लाख रुपये
अंबोली पुलिस के अनुसार, प्रमोद पांडेय पिछले 20 वर्षों से मनोज तिवारी के मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि घर के बेडरूम में रखी कुल 5.40 लाख रुपये की नकदी चोरी हुई थी।
इसमें से जून 2025 में ही कपाट में रखे 4.40 लाख रुपये गायब हो चुके थे, लेकिन उस समय चोर का कोई सुराग नहीं मिल सका था।
ये भी पढ़ें – बांग्लादेश: राजबाड़ी में हिंदू पेट्रोल पंप कर्मी की हत्या
घर और कपाट की बनावटी चाबियां थीं आरोपी के पास
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद दिसंबर 2025 में घर के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।
15 जनवरी 2026 की रात करीब 9 बजे सीसीटीवी अलर्ट के जरिए आरोपी सुरेंद्रकुमार शर्मा को चोरी करते हुए पकड़ा गया। फुटेज में साफ दिखा कि आरोपी के पास घर, बेडरूम और कपाट खोलने की बनावटी चाबियां थीं, जिनकी मदद से वह आसानी से घर में प्रवेश करता था।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने उसी रात करीब एक लाख रुपये की चोरी की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
अंबोली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें – धारा 17-ए: ईमानदार अफसरों की सुरक्षा या भ्रष्टाचार की वैधानिक ढाल?
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के आचार्य प्रो. अजय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के तहत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महिला…
घर के बाहर निकलते समय बिगड़ा संतुलन- सड़क पर गिरने के बाद ट्रैक्टर से हुए…
लीलकर गांव में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस महिला को सुरक्षित उतारने में जुटी सिकंदरपुर…
सगी बड़ी भाभी ने ही रची थी साजिशपुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा,जेवर और नकदी बरामद…
योजना के छह वर्ष पूरे होने पर लोक कल्याण मेला आयोजित,उत्कृष्ट पथ विक्रेताओं को मिला…