डीएम की अध्यक्षता में व्यापार बंधु व रोटरी क्लब की बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आयोजित व्यापार बंधु व रोटरी क्लब की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद के व्यापारियों को यह अवगत कराया गया कि जनपद में विभिन्न योजनाएं व्यापारियों के हित के लिए लाई जा रही हैं। जिलाधिकारी ने बताया गया कि जनपद में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली नहीं करने दी जाएगी। नगर पालिका परिषद द्वारा घोषित वैघ पार्किंग पर ही पार्किंग शुल्क लिया जा सकता है, अन्य स्थानों पर कोई पार्किंग शुल्क नहीं लगेगा। यदि कोई वाहन पार्किंग क्षेत्र के आसपास लोडिंग अनलोडिंग का कार्य करता है तो वह पार्किंग की परिधि में नहीं आएगा उससे पार्किंग के नाम पर कोई शुल्क लिया जाना वैघ नहीं है। यदि कोई वाहन स्टैंड के आसपास से गुजरती है तो उस पर भी कोई शुल्क देय नहीं है, उक्त कार्य हेतु नगर पालिका द्वारा एक लाइसेंस जारी किया जाता है जिसके अनुरूप निर्धारित परिक्षेत्र में परमिट वाहन कार्य कर सकते हैं। जिलाधिकारी द्वारा बरदहिया बाजार में होने वाले व्यापार को सुदृढ़ एवं सुनियोजित बनाने के लिए भी प्रस्ताव दिया गया, जिसे व्यापारियों द्वारा जिलाधिकारी के इस प्रयास की सराहना करते हुए जिले के लिए एक अच्छा कार्य बताया गया। बाट माप, मंडी समिति, जिला पंचायत, श्रम विभाग एंव जीएसटी द्वारा लगाई जाने वाली कर की जागरूकता के लिए भी व्यापारियों द्वारा निवेदन किया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा यह कहा गया कि संबंधित विभागों द्वारा अगली बैठक के समय 10 मिनट का एक प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। जिससे कि व्यापारियों को आने वाली समस्याओं का समाधान हो सके।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर दीपांशी राठौर, एआरटीओ प्रियम्बदा सिंह, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी विनय कुमार गुप्ता, तहसीलदार सदर जनार्दन, नायब तहसीलदार विजय गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अमित जैन, रोटरी क्लब अध्यक्ष उमाशंकर पाण्डेय, जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल श्रवण अग्रहरि, जिला महामंत्री अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल विनित चढ्ढा सहित व्यापार मण्डल व रोटरी क्लब के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ट्राम्बे इंजन हटाने पर बवाल, धरोहर बनाम विकास बहस तेज

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विकास के दावों के बीच एकमा डिपो स्थित ऐतिहासिक ट्राम्बे…

8 minutes ago

जमीन फर्जीवाड़ा केस में लखीसराय उपसभापति गिरफ्तार

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। लखीसराय में जमीन फर्जीवाड़ा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस…

57 minutes ago

महंगा अमेरिकी तेल या सस्ता रूसी? भारत की दुविधा

वैश्विक ऊर्जा बाजार में अमेरिका, रूस, ईरान और चीन के बीच चल रहा तेल खरीद…

1 hour ago

महराजगंज: साजिश या लापरवाही? कशमरिंया में पराली भंडार में भीषण आग, किसानों को लाखों का नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कशमरिंया…

1 hour ago

पुण्यतिथि विशेष: 19 फरवरी को खोए भारत के ये अनमोल रत्न

19 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय इतिहास और संस्कृति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते…

2 hours ago

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत युवाओं का जनजागरण अभियान शुरू

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों…

2 hours ago