मगहर महोत्सव: डीएम की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक सम्पन्न

28 जनवरी 2024 से 03 फरवरी 2024 तक सप्ताह भर का होगा मगहर महोत्सव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मगहर महोत्सव-2024 के आयोजन के संबंध में समिति के सदस्यों एवं सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ दूसरी बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता, अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे।
बैठक में इस बार मगहर महोत्सव का आयोजन दिनांक 28 जनवरी 2024 से 03 फरवरी 2024 (एक सप्ताह) तक कराये जाने का निर्णय समिति के सदस्यों द्वारा लिया गया।
जिलाधिकारी श्री तंवर ने मगहर महोत्सव का भव्य एवं सफल आयोजन कराये जाने के संबंध में महोत्सव के खर्चे एवं धन की उपलब्धता तथा व्यवस्था पर भी विस्तृत चर्चा करते हुए विभिन्न बिन्दुओं पर आयोजन समिति के सदस्यों को अपने सुझाव दिए तथा आवश्यकतानुसार सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
एक सप्ताह तक चलने वाले मगहर महोत्सव में विभिन्न दिवसों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा-कैलेण्डर तैयार करने पर भी चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को उनके विभाग से सम्बंधित कार्यक्रमों को व्यवस्थित व सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने मगहर महोत्सव के आयोजन के दौरान पुलिस बल की उपलब्धता, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक बिन्दुओं पर अपने विचार व्यक्त करते हुए महोत्सव के व्यवस्थित एवं अनुशासित आयोजन के संबंध में समिति के सदस्यों को आश्वस्त किया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने महोत्सव समिति के सदस्यों एवं सम्बंधित अधिकारियों से कहा कि हम सभी को मिलकर ऐसा कार्य करना है कि इस बार का मगहर महोत्सव अबतक का सबसे भव्य आकर्षक एवं बड़ा महोत्सव हो सके।
बैठक में समिति के सदस्य पवन कुमार श्रीवास्तव, शिव कुमार गुप्ता सहित अन्य लोगो द्वारा महोत्सव को वृहद एवं आकर्षक बनाने के दृष्टिगत अपने-अपने विचार एवं सुझाव दिए।
इसके पूर्व जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने महोत्सव समिति के सदस्यों का स्वागत एवं उनकी भावनाओं का आदर करते हुए कहा कि संत कबीर की धरती पर इस तरह के आयोजन की परम्परा निश्चित रूप से सराहनीय है। उन्होंने महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने की दिशा में संचालन व्यवस्था सहित कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में कई बिन्दुओं पर मार्गदर्शन भी दिया तथा कहा कि आम जनमानस में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे भारी संख्या में लोग महोत्सव में शामिल होकर संत कबीर जी के विचारों को सुने तथा महोत्सव का आनन्द उठाये।
जिलाधिकारी ने मगहर महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक संचालन के संबंध में गठित सभी समितियों के सदस्यों को निर्धारित दायित्यों एवं जिम्मेदारियों के अनुसार पूरी लगन एवं तन्मयता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त किया तथा कहा कि संत कबीर दास जी की पवित्र धरती पर आयोजित होने वाले मगहर महोत्सव के माध्यम से जनसामान्य में स्वच्छ एवं स्वस्थ्य संदेश जाना चाहिए, जिससे महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले हर आम आदमी को कबीर दास जी विचारों से प्रेरणा मिल सकें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कन्नौजिया, अपर उप जिलाधिकाी रमेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर दीपांशी राठौर, एआरटीओ प्रियम्बदा सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी वैभव कुमार, तहसीलदार सदर जर्नादन, नायब तहसीलदार विजय गुप्ता, महोत्सव समिति सदस्य शिव कुमार गुप्ता, पवन कुमार श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि, जिला आबकारी अधिकारी आरपी तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल, जिला पंचायत राज अधिकारी पीके यादव, पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, सहायक अभियन्ता लोनिवि बिमल कुमार, उपक्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार, जिला उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल, एडीएसटीओ रविन्द्र यादव, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित समिति के सदस्यगण एवं सम्बंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

4 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

4 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

23 hours ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

23 hours ago

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश को मिली नई दिशा, नई ऊर्जा और नई पहचान: विजयलक्ष्मी गौतम

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपलब्धियां गिनाईं, वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान में…

23 hours ago

बीबीएयू में बी.टेक. प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जेईई मेन्स स्कोर के आधार पर होगा दाखिला

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के…

24 hours ago