कोतवाली परिसर में तजियादारो की बैठक सम्पन्न।

उतरौला ,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मोहर्रम के मद्देनजर रविवार को कोतवाली उतरौला में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने ताजियादारों, उलेमाओं व संभ्रांत जनों के साथ बैठक की।बैठक का संचालन करते हुए इमामिया ट्रस्ट अध्यक्ष ऐमन रिजवी ने कहा कि, उतरौला गंगा जमुनी तहजीब का गहवारा है। इमाम हुसैन की शहादत को पूरी दुनिया याद करती हैं। लोग अपने घरों व इमामबाड़ा में मजलिस कराते हैं। और वाकयाते कर्बला सुनते हैं।
मुहर्रम अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि हक और इमान की राह पर चलते हुए हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत से हमें सीख मिलती है कि जीवन में चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं लेकिन हक की राह पर चले, और बातिल के सामने नहीं झुके। हक और इमान की राह पर चलने की सीख देता है मोहर्रम।पूर्व सभासद फणीन्द्र गुप्ता ने शोहदों पर कड़ी नजर रखने और मोहर्रम के दौरान कस्बे को अतिक्रमण व जाम से मुक्त रखने का अपील किया ।
आदिल हुसैन व हैदर कुरेशी ने जुलूस के रास्तों पर पढ़ने वाले बिजली के खाबो में उतर रहे करंट की समस्या का समाधान करने का मांग किया।मोहम्मद अबरार खान ने विगत वर्ष जुलूस के दौरान राम जानकी मंदिर व मूसे खान चबूतरा के पास हुए विवाद की विस्तृत जानकारी दिया। तथा इसकी पुनरावृत्ति ना होने के लिए प्रशासन को इस पर पहली नजर रखना का परामर्श दिया।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने कहा कि मोहर्रम में कोई नई परंपरा व कोई नए कार्यक्रम हरगिज़ नहीं होंगे। बिजली से संबंधित समस्याओं के प्रार्थना पत्र दे दें। विद्युत से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु हमारे द्वारा प्रार्थना पत्रों को उप जिलाधिकारी महोदय को दे दिया जाएगा। अफवाह फैलाने वालों व सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों का संचालन करने वालों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है। मोहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूसों व अन्य कार्यक्रमों की वीडियो ग्राफी करने के लिए आयोजकों से अपील की।
बैठक में ग्राम प्रधान आलम दस्तगीर, सभासद अल्ताफ अहमद, जमालुद्दीन, काजे खां ,शबाब हैदर, अशोक सोनी, राधेश्याम, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद शरीफ उर्फ बीरे, मोहम्मद शकील, सगीर बेग, डॉ एस एन हैदर समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

9 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

9 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago