सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद करने वाले होंगे सम्मानित: शलभ मणि त्रिपाठी

सड़क सुरक्षा पखवाड़े का हुआ शुभारंभ,17 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित किये जायेंगे विविध कार्यक्रम

गुड सेमेरिटन बन घायलों का बचाएं जीवन:डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी, जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने एआरटीओ कार्यालय के निकट सड़क सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ किया। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 17 जुलाई से 31 जुलाई तक मनाया जाएगा, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विविध जागरूकतापरक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
इस अवसर पर सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि जनसहयोग के बिना अभियान सफल नहीं हो सकता। लोग यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें। सड़क दुर्घटना में किसी परिजन की असामयिक मृत्यु से परिवार को गहरे दुख से गुजरना पड़ता है। इसलिए परिवार के बड़े-बुजुर्ग सुनिश्चित करें कि घर से युवा जब दोपहिया वाहनों से बाहर निकले तो हेलमेट अवश्य लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें। सीट बेल्ट का प्रयोग करें एवं ड्राइविंग करते समय मोबाइल का प्रयोग न करें।उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में किसी की मृत्यु होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण होता है। हादसे के बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नेक आदमी (गुड सेमेरिटन) को वे स्वयं उसके घर जाकर सम्मानित करेंगे।
जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति(गुड सेमेरिटन) को सड़क सुरक्षा कोष से पांच हजार रुपये प्रोत्साहन राशि पुरस्कार स्वरूप देने का प्रावधान है। यह राशि सड़क सुरक्षा कोष से आवंटित की जाती है। डीएम ने नागरिकों से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने की अपील की, जिससे उनकी जान बचाई जा सके। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद का एक घंटा गोल्डन ऑवर होता है, इस अवधि में घायल को हॉस्पिटल पहुंचाकर उसका जीवन बचाया जा सकता है। यदि आम लोग बतौर गुड सेमेरिटन घायलों को अस्पताल पहुंचाए तो सड़क हादसों में होने वाली 50 प्रतिशत मृत्यु को कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता के लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का हेल्पलाइन नंबर 1033 या 108 नंबर डायल कर मदद पहुंचाई जा सकती है। जिलाधिकारी ने बताया कि 1033 नंबर डायल करते ही हाईवे पर एंबुलेंस, क्रेन और वेहिकल तीनों पहुंचते हैं और आवश्यकतानुसार घायल का सहयोग करते हैं। इसके अलावा 112 नंबर पर डायल करके भी एंबुलेंस मंगवाई जा सकती है।जिलाधिकारी ने कहा कि तेज गति से वाहन न चलाए।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि थोड़ी सावधानी बरतकर एवं ट्रैफिक नियमों का पालन कर इनसे बचा जा सकता है। यदि लोग स्वप्रेरणा से ट्रैफिक नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटनाएं स्वतः कम हों जाएंगी।
कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा शपथ भी लिया गया। इसके पश्चात सदर विधायक ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत वाहन रैली को भी रवाना किया। इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, एआरटीओ आशुतोष शुक्ला, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, पीटीओ अनिल तिवारी, टीएसआई गुलाब सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

10 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

10 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago