डीएम ने की भूजल विभाग से संबंधित गोष्ठी

 गोण्डा(राष्ट्र की परम्परा)जल जीवन का अनमोल रतन, इसे बचाने का सब करो जतन समय है कम, जागें हम... अपनी आदतों में बदलाव लाएं और कल के लिए आज से पानी बचाएं। स्लोगन के साथ डीएम नेहा शर्मा ने भूजल सप्ताह गोष्ठी में जल संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही वर्षा जल को संरक्षित करने के लिए लोगों में जागरूकता लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
      उन्होंने जल संरक्षण के लिए आमजन को जागरूक करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि 16-22 जुलाई तक तक चलने वाले भूजल सप्ताह गोष्ठी के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करें।
            उन्होंने डीएफओ, एसडीएम, उद्यान अधिकारी, बीडीओ, डीआइओएस, बीएसए, अधिशासी अधिकारी नगर निकाय को निर्देशित करते हुए कहा कि जल संरक्षण को लेकर अभियान चलाएं और आमजन को इससे जोड़ें। रेन वाटर हार्वेस्टिंग के माध्यम से वर्षा जल का संचयन किया जाए। उन्होंने कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण सहित अन्य विभागों को वाटर बजट बनाने के निर्देश दिए, जिससे पता लग सके की कितना जल रिचार्ज हुआ, कितना खर्च।
       गोष्ठी में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जल संरक्षण के संबंध में शपथ दिलाई और कहा कि सभी लोग शपथ ले कि वह जल को अनावश्यक खर्च नहीं करेंगे का संरक्षण करेंगे तथा लोगों को भी जागरूक करेंगे। इसके बाद उन्होंने जल संरक्षण को लेकर जन जागरूकता फैलाने के लिए एक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया यह वाहन सभी ब्लॉकों में जाकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करेगा।
  बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एम. अरून्मोली, प्रभागीय वनाधिकारी पंकज कुमार शुक्ल, तहसीलदार करनैलगंज नरसिंह नारायन वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त बीडीओ, सभी विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
rkpnews@desk

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

8 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

8 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago