उद्योग , श्रम व व्यापारी बंधुओं की कलेक्ट्रेट में हुई बैठक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) उपमा पाण्डेय की अध्यक्षता में उद्योग बंधु, श्रम बंधु व व्यापार बंधुओं की बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई ।
उद्योग बंधु की बैठक में सर्वप्रथम पिछले कार्य वृत्ति व अनुपालन स्थिति जानी गयी। अपर जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं से अवगत हुए व संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देश दिए।
उद्योग बंधु की बैठक में एक जनपद एक उत्पाद योजना, की प्रगति जानी गयी । ओ डी ओ पी योजना की प्रगति भी जानी गयी।इस दौरान स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी उपस्थित रहीं तथा बैठक में केला रेशा से बने उत्पाद,आचार मुरब्बा,बेकरी प्रोडक्ट,रेडीमेड गारमेंट,बैग निर्माण, आयुर्वेदिक च्यवनप्रास निर्माण से सम्बंधित वार्ता की गई।
जिला श्रम बंधु की बैठक में श्रम आयुक्त विजय यादव द्वारा क्षेत्र में औद्योगिक शांति की स्थिति बताई गई तथा सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याणकारी योजनाओं के तहत, चल रही योजनाओं की अधिकतम प्रगति के बारे में बताया गया। जनपद में चिन्हित बंधुआ श्रम की स्थिति तथा बाल श्रमिकों की स्थिति के बारे में भी बताया गया।
राज्य कर विभाग कुशीनगर के संदर्भ में व्यापार बंधुओं की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुना गया तथा उसके उचित निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग सतीश कुमार, श्रम आयुक्त विजय यादव वाणिज्य कर विभाग से डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर व असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर सुनील कुमार उपस्थित थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago