देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने रामेश्वर लाल चौराहा, मालवीय रोड पर नगर पालिका द्वारा स्थापित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। उन्होंने शासन की नीति के अनुरूप रैन बसेरे को अधिक प्रभावी एवं जनउपयोगी बनाने के संबन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने रैनबसेरे में पेयजल व्यवस्था, ठंड से बचाव के इंतजाम, शौचालय व्यवस्था आदि के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर रैन बसेरे की उपयोगिता के संबन्ध में पूछ-ताछ की। उन्होंने आवाजाही रजिस्टर का भी अवलोकन किया, जिसमें 15 दिसंबर की रात को कुल 16 लोंगों का नाम पता अंकित मिला। जिलाधिकारी ने कहा कि बढ़ते ठंड में बेघर एवं दूर-दराज के क्षेत्र में यात्रा करने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रैन बसेरो की स्थापना की गई है। इन्हें अधिक से अधिक जन उपयोगी बनाया जा रहा है। इस दौरान ईओ नगर पालिका रोहित सिंह समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…
फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…