जिला पोषण समिति व निपुण भारत की बैठक संपन्न

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति और निपुण भारत की बैठक संबंधित विभागों के साथ की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सबसे पहले निपुण भारत की समीक्षा करते हुए नैट (निपुण असेसमेंट टेस्ट) के विषय में कस्तूरबा बालिका विद्यालयों की छात्राओं का प्रदर्शन अपेक्षित न होने पर असंतोष व्यक्त किया और खंड शिक्षा अधिकारियों को इस बिंदु की समीक्षा करते हुए प्रदर्शन सुधारने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नैट में जिन विद्यालयों में सर्वाधिक संख्या में डी व ई श्रेणी में बच्चे मिले हैं, उन विद्यालयों में एआरपी के माध्यम से बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारें। नैट में प्रगति खराब होने और खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा संतोषजनक उत्तर न दे पाने के कारण जिलाधिकारी द्वारा प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने का निर्देश दिया गया। प्रेरणा पोर्टल पर स्कूल विजिट में शिथिलता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, स्कूल विजिट में खराब प्रदर्शन करने वाले खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य लोगों को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल भ्रमण में सर्वाधिक खराब प्रदर्शन करने वाले 05 एआरपी को स्पष्टीकरण जारी कर जवाबदेही तय करें।
पोषण समिति की बैठक करते हुए उन्होंने वीएच एस एनडी में खराब संतोषजनक प्रदर्शन न होने पर सीडीपीओ घुघली, निचलौल और सिसवा को चेतावनी निर्गत करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने मुसहर क्षेत्र में स्थापित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को जिला प्रशासन की ओर बच्चों के बैठने के लिए बसंत पंचमी के अवसर पर बेंच उपलब्ध कराने की बात भी कही।
बैठक में सीएमओ डॉ नीना वर्मा, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, पीडी डीआरडीए राम दरश चौधरी, डीपीओ दुर्गेश कुमार, बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

5 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

5 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

5 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

5 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

5 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago