रोजगार मेला 04 फरवरी को गोरखपुर में, 25 हजार की होगी भर्ती

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) प्रधानाचार्य/राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान देवरिया शोभनाथ ने बताया है कि 04 फरवरी 2024 को गोरखपुर में प्रस्तावित मण्डलस्तरीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन मुख्यमंत्री उ०प्र० की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री जी द्वारा कतिपय सेवायोजित / चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र एवं प्रतिभागी नियोजको को प्रशस्ति पत्र एवं अन्य समस्त प्रतिभागियों को अपने आर्शीवचन भी प्रदान किये जायेगा। मण्डलस्तरीय रोजगार का आयोजन मदन मोहन मालवीय तकनीकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर में प्रस्तावित है।
प्रस्तावित वृहद रोजगार मेला में गोरखपुर मण्डल के समस्त जनपदों के कौशल प्रशिक्षित व अन्य युवाओं के सेवायोजन हेतु विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों की लगभग 25000 रिक्तियों पर सेवायोजन हेतु उपलब्ध कराये जाने का प्रस्ताव है। इन रिक्तियों से सम्बन्धित 150 से अधिक नियोजित कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित वृहद रोजगार मेला में साक्षात्कार / मैंच मेकिंग के माध्यम से प्रतिभागी अभ्यर्थियों को चयनित किये जाने का कार्य सम्पादित किया जायेगा। जनपद में उ०प्र० कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कौशल प्रशिक्षित अभ्यर्थियों आई०टी०आई० तथा पॉलिटेक्निक से प्रशिक्षित हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक योग्यता धारक एवं एनरोल्ड अभ्यर्थियों के साथ-साथ अन्य युवाओं के प्रतिभाग कर सकते है। इच्छुक अभ्यर्थी उक्त मण्डलस्तरीय रोजगार मेला में प्रतिभाग कर लाभांवित हो सकते है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

4 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

4 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

4 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

4 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

5 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago