मुर्गे को मारने को लेकर दो पर मुकदमा दर्ज

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

विगत शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे पकड़ी थाना क्षेत्र के गढ़मलपुर गाँव मे मुर्गे को ईट पत्थर से मारने को लेकर मुर्गे की मालकिन के तरफ से थाने में दी गई तहरीर पर पुलिस रविवार को दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को गढ़मलपुर गाँव निवासी आरती देवी पत्नी पंचमी राम ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरे पड़ोसी सूरज राम पुत्र महाबली राम तथा शीला देवी पत्नी महाबली राम ने जमीनी विवाद को लेकर सुबह मेरे मुर्गे को ईंट पत्थर से मार दिया।जिसके कारण मेरा मुर्गा मर गया। जब इस बात की शिकायत मेरे द्वारा की गई तो विपक्षीगण भद्दी भद्दी गालियां देते हुए।मुझे मारने पीटने की धमकी दी।

rkpnews@desk

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

12 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

12 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

12 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

12 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

12 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

12 hours ago