Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकायाकल्प पैरामीटर्स को पूरा करने के लिए हुई बैठक

कायाकल्प पैरामीटर्स को पूरा करने के लिए हुई बैठक

बीईओ ने माड्यूलर किचेन व डायनिंग शेड निर्माण का रखा प्रस्ताव

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l राइट टू एजुकेशन के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स पर गुरुवार को चर्चा हुई। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लल्लन गोंड, बीडीओ रामराज कुशवाहा, एडीओ पंचायत मजरुल हक की मौजूदगी में खण्ड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने, विकास खण्ड के सभी विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय निर्माण व 66 गावों में भूमि की उपलब्धता वाले विद्यालय में, माड्यूलर किचन व छात्रों के लिए डायनिंग शेड निर्मित करना प्रस्तावित किया। प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत निधि से उक्त कार्य सम्पादित कराने की सहमति देते हुए, शीघ्र प्रस्ताव करने व इस्टीमेट बनवाने को कहा। बीईओ ने कहा कि दुदही विकास खंड में कायाकल्प योजना के सभी पैरामीटर्स शीघ्र पूरा हो जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments