Friday, February 13, 2026
HomeUncategorizedकबड्डी प्रतियोगिता मे मेरठ ,मुजफ्फर नगर,महराजगंज हुआ विजेता

कबड्डी प्रतियोगिता मे मेरठ ,मुजफ्फर नगर,महराजगंज हुआ विजेता

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास खण्ड मिठौरा अंतर्गत ग्रामसभा सोनवल में डॉ भीम राव अम्बेडकर मंडल स्तरीय विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें गोरखपुर, देवरिया ,कुशीनगर, महराजगंज, मेरठ, मुजफ्फर नगर,सहित प्रदेश के विभिन्न जगहो से कबड्डी टीमो ने प्रतिभाग किया । उक्त जानकारी कबड्डी आयोजक ग्रामसभा सोनवल के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र भारती ने दी। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय डॉ भीम राव अम्बेडकर मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 7अक्टूबर को समाप्त हुआ जिसमे प्रथम स्थान पाने वाली टीम मेरठ विजेता को 25000 रूपये दिया गया , दूसरा स्थान पाने वाली टीम छपिया महराजगंज को 15000 रूपये दिया गया, तीसरा स्थान पाने वाली टीम मुजफ्फरनगर को 7000 रूपये पुरस्कार दिया गया । इस अवसर पर कबड्डी आयोजक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र भारती , गुड्डू यादव ,मनोज मौर्य ,पारस यादव , श्रीराम भारती, दीपक यादव, दीप नारायण भारती ,राम बहाल पटेल सहित तमाम लोग मौजूद रहे|

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments