रेलवे की आपत्ति के बाद हुई पैमाइश, पटरी व्यवसायियों को दी जानी है जमीन

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परंपरा)। नगर पंचायत सलेमपुर द्वारा पटरी व्यवसायियों को पुनर्स्थापित करने के लिए चिन्हित की गई भूमि को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह भूमि उपनगर स्थित ओवरब्रिज के नीचे की है, जिसे खाली कराकर नगर पंचायत कार्यालय के समीप दुकानों के लिए आवंटित किया गया था। यहां कर्टेन व शेड निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो गया था, लेकिन रेलवे ने इस पर आपत्ति जताई है।

बुधवार को ईस्ट मऊ के रेलवे एडीएम आनंद यादव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिलीप कुमार सिंह, एसआई सुरेन्द्र प्रसाद, नायब तहसीलदार गोपाल जी तथा राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में चार घंटे तक पैमाइश की गई। पहली पैमाइश में यह स्पष्ट हुआ कि निर्माणाधीन स्थल का लगभग 60% हिस्सा रेलवे की भूमि में आता है। अधिकारियों को शंका थी कि कुछ और हिस्सा भी प्रभावित हो सकता है, जिसके कारण दूसरी बार भी पैमाइश कराई गई।

नगर पंचायत द्वारा जहां व्यवसायियों को पुनर्वासित किया जा रहा है, वहां कर्टेन व बाउंड्री वॉल का कार्य प्रगति पर था, जिसे अब फिलहाल रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, रेलवे की भूमि उत्तरी ढाले से लेकर नजीर पिपरा वार्ड तक लगभग 2600 फीट लंबी व 700 फीट चौड़ी है। दक्षिणी ढाले से स्टेशन की ओर यह भूमि दाहिने ओर 135 फीट और बाएं ओर 145 फीट तक फैली हुई है। इस दायरे में निर्माण कार्य करना रेलवे नियमों के विरुद्ध माना गया है।

फिलहाल नगर पंचायत और रेलवे अधिकारियों के बीच समन्वय की कोशिश की जा रही है ताकि पटरी व्यवसायियों के पुनर्वास का हल निकल सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

3 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

3 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

23 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago