बापू इंटर कॉलेज की जमीन पर अवैध कब्जा, प्रशासन बना मूक दर्शक

विद्यालय प्रबंधन ने उच्चाधिकारियों से लगाई सुरक्षा की गुहार

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परंपरा)।
बापू इंटर कॉलेज, सलेमपुर की भूमि पर अराजक तत्वों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। विद्यालय प्रशासन की शिकायत के बावजूद स्थानीय प्रशासन की चुप्पी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष प्रसाद ने बताया कि कॉलेज की भूमि खाता संख्या 80, 81, 82 पर बुधवार-गुरुवार की रात अवैध तरीके से जेसीबी से जमीन समतल कर गिट्टी गिराई गई और बैरिकेडिंग कर कब्जा कर लिया गया। इस संदर्भ में पहले ही 18 जून को कोतवाली को पत्र देकर सुरक्षा की मांग की गई थी, बावजूद इसके भू-माफिया द्वारा यह कार्रवाई की गई।

प्रधानाचार्य ने ‘आज़ाद ट्रेडर्स’ के प्रो. शाहनवाज पर जमीन कब्जाने और बेचने की नीयत से कृत्य करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे शांति व्यवस्था भंग करने वाला गंभीर मामला बताया है। विद्यालय 1948 से स्थापित अशासकीय सहायता प्राप्त संस्था है, जहां गरीब व मध्यम वर्ग के सैकड़ों छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधन ने इस मामले में सलेमपुर एसडीएम, पुलिस अधीक्षक देवरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक, डीएम देवरिया और शिक्षा निदेशालय तक शिकायतें भेजी हैं और कॉलेज की भूमि को भू-माफियाओं से मुक्त कराने की मांग की है।

अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन भू-माफियाओं के दबाव में मौन है या लापरवाही के कारण एक शिक्षा मंदिर की जमीन पर कब्जा होता देख रहा है?

rkpnews@desk

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

5 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

5 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago