डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन, नारेबाजी
जिलाधिकारी की कार सामने शोक सभा करके दुःख जताया
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )l सीतापुर के पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले को लेकर मंगलवार की सुबह जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित होकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन,मऊ के माध्यम से पत्रकारों ने छः सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष हरिद्वार ने कहा कि पत्रकार हमेशा सरकार की नीतियों को सबके सामने खबरों के माध्यम से प्रसारित करता है। सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलता है, लेकिन आज एक पत्रकार की हत्या के बाद सरकार की चुप्पी का राज समझ में नहीं आ रहा है। हमारी मांग है कि पत्रकार की विधवा को राजकोषीय मद से 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद तथा पत्रकार के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवं हत्यारे की तत्काल गिरफ्तारी तथा दोषियों के खिलाफ मुकदमा कराया जाए।
साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए, उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार के आदेश का जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर है, उसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई की हत्या का खुलासा अतिशीघ्र किया जाए। जिलाध्यक्ष श्री राय ने कहा कि बड़े ही आश्चर्य की बात है कि उत्तर की पुलिस किसी मामले का खुलासा बहुत जल्दी कर देती है, लेकिन पत्रकार की हत्या का खुलासा एवं हत्यारों की गिरफ्तारी में इतना विलम्ब होना गले से नहीं उतर रहा है।अगर तीन दिन ते अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई तो पत्रकार सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को बाध्य होगें। जिलाधिकारी को पत्रक देने के लिए जयप्रकाश महामंत्री प्रदीप सिंह, आनंद गुप्ता, प्रवीण राय,विनोद सिंह रंजीत राय,प्रकाश पांडेय,हरिओम राय,अप्पू सिंह, चंद्रप्रकाश तिवारी,अवधेश पांडेय, कल्याण सिंह, जितेन्द्र वर्मा,अजय गुप्ता, राजीव रंजन सिंह,मनोज,सुनील यादव,बृजराज,असरफ आदि शामिल रहे।
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…
Israel-US Iran War: Israel-United States और Iran के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात ने भारत…
वॉशिगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran पर हालिया अमेरिकी सैन्य…
पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…