विशेष प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

छात्राओं को सिखाया गया सेवा के गुण

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बी आर डी बी डी महिला महाविद्यालय आश्रम बरहज देवरिया में विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता डा सतेन्द्र बहादुर सिंह पूर्व प्राचार्य पी जी कॉलेज एवं मुख्य अतिथि नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल रही। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन से हुआ। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना मोहिनी दुबे ने प्रस्तुत किया, ततपश्चात अतिथियों का माल्यार्पण किया गया। अतिथियों के सम्मान में खुशी पाठक ने स्वागत गीत प्रस्तुत की इसी क्रम में अतिथियों का स्वागत भाषण के माध्यम से कॉलेज के प्राचार्य डा सिराज अहमद ने किया। समापन समारोह में स्वयं सेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आगन्तुकों को भावविभोर कर दिया, कार्यक्रम में शालू गुप्ता,मोहिनी दूबे, अर्चना,रानी, गुंजा,सरिता आदि ने प्रतिभाग की ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व के विकास महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के ज़रिए छात्र छत्राओ को सामुदायिक सेवा में हिस्सा लेने का मौका मिलता है। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डा सिराज अहमद, डा रजनीश दीक्षित, डा सत्य प्रकाश तिवारी, राधेश्याम तिवारी, विधि तिवारी, सिद्धि तिवारी, गुंजन, निधि, खुशबू, प्रियंका, अंकिता, गुलशन, रंजू, संजना, बबली, निशु आदि लोग मौजूद रहें।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

राहुल गांधी का छात्र संवाद इंदौर में, जमीन आवंटन पर कांग्रेस और सरकार आमने-सामने

इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…

13 hours ago

तीन श्रद्धालुओं के श्रमदान से जागा प्रशासन

79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…

14 hours ago

डर के साए में नहीं, विश्वास के माहौल में हो शिक्षा-प्रदीप कुमार

भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…

14 hours ago

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक – नागेन्द्र नाथ शर्मा

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…

15 hours ago

आदित्य संकल्प गीत मैं गाता हूँ

हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…

15 hours ago

मोती कॉलोनी में मचा हड़कंप, रिलायंस टावर पर चढ़ा युवक

पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…

20 hours ago