Mau News: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने बूथों का किया औचक निरीक्षण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने विधानसभा क्षेत्र–356 मऊ के मतदान केंद्र संख्या 30, कंपोजिट विद्यालय ख्वाजा जहांपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 68, 69, 70, 71 एवं 72 पर चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) उपस्थित पाए गए। संबंधित बूथों की मतदाता सूचियां मतदान केंद्र पर चस्पा मिलीं। जिलाधिकारी ने नाम जुड़वाने एवं संशोधन कराने पहुंचे नागरिकों से संवाद कर पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली।

ऑनलाइन जांच करने वाले मतदाताओं की सराहना

निरीक्षण के दौरान कुछ जागरूक मतदाताओं द्वारा ऑनलाइन माध्यम से अपनी मतदाता जानकारी प्राप्त कर बूथ पर क्रॉस-चेकिंग किए जाने पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसे अन्य नागरिकों के लिए प्रेरणादायक बताया।

ये भी पढ़ें – ईमानदारी की मिसाल: लार रोड स्टेशन पर छूटा बैग सुरक्षित लौटाया, यात्री ने ली राहत की सांस

अधिक से अधिक नए मतदाता जोड़ने के निर्देश

जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की कि वे भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांचें। जिनका नाम सूची में दर्ज न हो या संशोधन आवश्यक हो, वे संबंधित बूथ पर पहुंचकर प्रक्रिया पूरी कराएं।

उन्होंने फॉर्म संख्या-6 (नए मतदाता नामांकन हेतु) की जानकारी लेते हुए बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक नए मतदाताओं को सूची में शामिल किया जाए, विशेष रूप से महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

कोई भी पात्र मतदाता न छूटे

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से वंचित न रहे। सभी योग्य मतदाताओं का नाम सूची में अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर अवधेश चौहान सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें – गैस पाइपलाइन कार्य की लापरवाही से सलेमपुर में मुसीबत, हफ्तों से खुला गड्ढा बना खतरा

Karan Pandey

Recent Posts

सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम, देवरिया में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रदेश में शनिवार…

57 minutes ago

श्रीअन्न से पोषण और समृद्धि की ओर बढ़ता मऊ, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम 2026 को मिल रहा जनसमर्थन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में पोषण सुरक्षा, किसानों की आय वृद्धि और जलवायु अनुकूल…

2 hours ago

तरकुलवा में अवैध कच्ची शराब पर बड़ी कार्रवाई, 7 गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध चलाए…

2 hours ago

आयुष्मान भारत योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य का निर्देश, 15 मार्च तक कार्ड निर्माण पूरा करने की समयसीमा

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावशीलता सुनिश्चित…

2 hours ago

श्रीराम यज्ञ में उमड़ा जनसैलाब, लक्ष्मीपुर जरलहियां में गूंजे जयकारे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहियां में आयोजित भव्य…

2 hours ago

अधिकारी भी सुरक्षित नहीं! श्रुति शर्मा बनीं साइबर ठगी का शिकार

देवरिया की SDM श्रुति शर्मा साइबर ठगी की शिकार, मोबाइल हैक कर मांगे गए पैसेदेवरिया…

3 hours ago