Ballia News: प्रेम प्रसंग से जुड़ा अंतरजातीय विवाह बना चर्चा का विषय, शादी से पहले प्रेमी संग कोर्ट पहुंची युवती

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा अंतरजातीय विवाह का मामला इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। तीन वर्षों से चले आ रहे प्रेम संबंध के चलते युवती ने सामाजिक दबाव और परिजनों के विरोध के बावजूद अपने प्रेमी के साथ जीवन बिताने का फैसला किया, जिससे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी युवक और युवती पिछले करीब तीन वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं और उनके घर भी आमने-सामने स्थित हैं। हालांकि, जाति भिन्न होने के कारण परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। सामाजिक दबाव के चलते परिजनों ने युवती की शादी किसी अन्य स्थान पर तय कर दी थी, जिसकी तारीख 10 फरवरी निर्धारित थी। शादी की तैयारियां भी जोरों पर थीं।

शौच के बहाने निकली युवती, फिर नहीं लौटी

रविवार की सुबह युवती शौच के बहाने घर से निकली, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजन सिकंदरपुर थाने पहुंचे और गुमशुदगी व संभावित अपहरण की आशंका जताई। रविवार से ही परिजन थाने के चक्कर लगाते रहे, ताकि युवती को ढूंढकर वापस लाया जा सके।

ये भी पढ़ें – Mau News: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने बूथों का किया औचक निरीक्षण

प्रेमी संग न्यायालय पहुंचने की सूचना

इसी बीच परिजनों को सूचना मिली कि युवती अपने प्रेमी के साथ न्यायालय पहुंच गई है, जहां दोनों ने विवाह और सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह जानकारी सामने आते ही ग्रामीणों के बीच चर्चाएं और तेज हो गईं। लोग इसे प्रेम और सामाजिक बंधनों के टकराव के रूप में देख रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

इस मामले में थानाध्यक्ष मूलचंद चौरसिया ने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। युवती की उम्र, उसकी स्वेच्छा और सुरक्षा जैसे पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून के तहत दोनों पक्षों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता है।

यह घटना स्थानीय स्तर पर सामाजिक सोच, परंपराओं और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रही है। अब इस मामले में आगे क्या कदम उठाए जाएंगे, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

ये भी पढ़ें – http://सद्कर्म करने वाला व्यक्ति होता है महान – सुधाकर गुप्त

Karan Pandey

Recent Posts

भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने पर जोर, जागरूकता कार्यशाला में दिए गए जल बचाने के संदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भूजल सप्ताह के समापन अवसर पर जनपद मुख्यालय में…

14 hours ago

रेलवे कॉलोनियों में पीएनजी आपूर्ति हेतु एमओयू किया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l वाराणसी स्थित रेलवे कॉलोनियों में घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस(पीएनजी) की आपूर्ति सुनिश्चित…

14 hours ago

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने सुनीं शिकायतें, 15 दिन में निस्तारण के दिए निर्देश

महिला उत्पीड़न व घरेलू हिंसा के मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश…

15 hours ago

बीबीएयू में छात्रावास आवेदन शुरू, 26 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रथम…

15 hours ago

तहसील घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता को किया हाउस अरेस्ट

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बुधवार को कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओ संग बरहज तहसील का घेराव करने जा…

15 hours ago

ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक को साइबर पुलिस ने दिलाई 1.28 लाख की राहत

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)l ऑनलाइन ठगी के शिकार एक युवक को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने…

15 hours ago