Wednesday, May 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमऊ: जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने संभाला कार्यभार, जन-समस्याओं के त्वरित निस्तारण और...

मऊ: जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने संभाला कार्यभार, जन-समस्याओं के त्वरित निस्तारण और पारदर्शी प्रशासन पर जोर

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मऊ के नवनियुक्त जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कार्यभार संभालने के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ परिचयात्मक बैठक और प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने जिले में पारदर्शी, संवेदनशील और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का संकल्प दोहराया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं को “पायदान के अंतिम व्यक्ति” तक पहुंचाना प्रशासन की पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने विशेष रूप से आयुष्मान कार्ड, राशन वितरण और पेंशन योजनाओं में शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

शिकायत निस्तारण प्रणाली को लेकर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि IGRS और तहसील दिवस पर मिलने वाली शिकायतों का समाधान केवल कागजों पर नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की बात कही, ताकि आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

ये भी पढ़े – तेज रफ्तार ट्रक ने ऑर्केस्ट्रा टीम को रौंदा, 4 की मौत, 6 गंभीर

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में चल रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना और शिक्षा संस्थानों में पठन-पाठन का माहौल सुधारना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

मीडिया से संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता प्रशासन के लिए दर्पण का कार्य करती है। उन्होंने मीडिया से अपेक्षा की कि वे जनसमस्याओं के साथ-साथ सकारात्मक सुझाव भी साझा करें, जिससे जिले का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

अंत में जिलाधिकारी ने आम नागरिकों को आश्वस्त किया कि प्रशासन जनहित में हर संभव कदम उठाएगा और आवश्यक होने पर सख्त निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments