आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरण हेतु सामग्री प्राप्त-डीपीओ

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र कुमार राय ने बताया कि जनपद के अन्तर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लाभार्थियों को वितरण हेतु सामग्री प्राप्त हो चुकी है। यह सामग्री माह जुलाई 2023 के आपूर्ति आदेश के अनुसार है।
उन्होंने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशानुसार सामग्री का वितरण 17 व 18 जुलाई 2023 को जनपद के विशुनपुरा, सुकरौली, फाजिलनगर, नेबुआ नौरंगिया,सेवरही,पड़रौना, तमकुहीराज, खडडा,कसया परियोजनाओं के आंगनबाड़ी केंद्रों से उपरोक्त सामग्री का वितरण किया जाएगा।
उन्होंने निर्देशित किया है कि उक्त दिवस को समस्त सी०डी०पी०ओ० व मुख्य सेविका भ्रमणशील रहेंगे और कम से कम 05 केन्द्रों का भ्रमण करेगे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि 06 माह से 03 वर्ष तक के बच्चों को गेहू-दलिया प्रति माह 01 कि0ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस प्रति माह 01 कि0ग्रा0, चना दाल प्रति माह 01 कि0ग्रा0 तथा खाद्य तेल प्रति माह .455 लीटर वितरण किया जाएगा । इसी प्रकार 03 वर्ष से 06 वर्ष तक के बच्चों के लिए दलिया-500 ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस 500 ग्राम, चना दाल 500 ग्रा0। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं हेतु दलिया 1.5 कि0ग्रा0, फोर्टीफाइड राइस 1.5 कि0ग्रा0, चना दाल 1.5 कि0 ग्रा0, खाद्य तेल .455 लीटर। इसी प्रकार अति कुपोषित वच्चों के लिये दलिया 1.5 कि0ग्रा0, फोर्टिफाइड राइस 1.5 कि0ग्रा0, चना दाल 1.5 कि0ग्रा0, तथा खाद्य तेल .455 लीटर वितरण किया जाएगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया है कि विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अवगत कराते हुए, स्वयं सहायता समूह तथा ग्राम प्रधान को वितरण स्थल पर उपस्थित हो कर वितरण कार्य पारदर्शिता ढंग से कराएं, तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा 17 व 18 जुलाई 2023 को वितरण किये जाने की सूचना ग्राम प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी दी जाए।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

11 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

24 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

1 day ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

1 day ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago