जैन दिगंबर मुनि आचार्य कामकुमार नंदी के नृशंश हत्या के विरोध मे डीएम को ज्ञापन सौपा

ग्वालियर(राष्ट्र की परम्परा) कर्नाटक में बेलगाम के निकट हिरेकोड़ी में 6 जुलाई को जैन दिगंबर मुनि आचार्य कामकुमार नंदी के अपहरण व नृशंश हत्या का समाचार सुनकर संपूर्ण समाज स्तब्ध और शोकाकुल है, जैन साधुओं पर हो रहे हमलों और हत्या से संपूर्ण जैन समाज आक्रोशित है।
जैन दिगंबर मुनि की नृशंश हत्या के विरोध में ग्वालियर के सकल जैन समाज ने मिलकर, ग्वालियर न्यू कलेक्ट्रेट में इस हत्या पर कर्नाटक सरकार द्वारा की जा रही गतिविधियों के विरोध में, प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर संदीप जैन एवं एसडीएम प्रदीप तोमर को सौपा, तथा शाम को गस्ते ताजिया नई सड़क से टाउन हॉल महाराज बाड़े तक कैंडल मार्च निकाला कर, कर्नाटक सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शित किया। कैंडल मार्च में सकल जैन समाज ने एकत्र होकर मुनि की निर्मम हत्या के विरोध में अपनी आवाज उठाई। कैंडल मार्च एवं ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से सकल जैन महापंचायत के अध्यक्ष पारस जैन,महेंद्र कुमार जैन टोंगिया एडवोकेट, आर एस एस, शाखा प्रांत अध्यक्ष मोनिका जैन एडवोकेट, ज्ञानचंद जैन, विपुल जैन,विजय जैन, अनुपम चौधरी, जयकुमार जैन, अशोक बैद, अनिल शाह,अमीरश जैन, नीतू जैन, सुशीला जैन, डॉ. याशी जैन एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। जबकि कैंडल मार्च में ललित जैन, भानु जैन, बंटी जैन, नीरज छाबड़ा, नीलिमा छाबड़ा, अनुपम चौधरी, अरविंद मोदी, रविंद्र बाबा, सुषमा जैन, प्रीति जैन, पंकज लाला, मुकेश जैन, सोनम जैन, पारस जैन, संजीव जैन, रवि जैन, नीरज जैन, विनय जैन आदि सकल जैन समाज उपस्थित हुआ।
सकल जैन महापंचायत के अध्यक्ष पारस जैन ने अपने संबोधन मे कहां कि जैन समाज मुनि कि इस नृशंश हत्या की कठोर निंदा करता है। मोनिका जैन एडवोकेट ने कहा कि हमारा जैन धर्म अहिंसा परमो का नारा देश को देता है, और यह धर्म अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाता है, हमारे जैन धर्म गुरुओं के साथ ऐसे क्रूरतापूर्ण व्यवहार के लिए विश्व का संपूर्ण जैन समाज कठोरता से निंदा करता है।
सकल जैन समाज की
कर्नाटक सरकार से यह मांग है कि इस हत्याकांड की सीबीआई जांच पुनः की जाए एवं हत्यारों को गिरफ्तार कर उन्हें संविधान के अनुसार उचित दंड दिया जाए।

Editor CP pandey

Recent Posts

न्यू कॉलोनी से बेलडाड़ तक आंधी का असर, पेड़ गिरने के बाद सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

देवरिया में आंधी-तूफान के बीच सदर विधायक ने संभाली कमान देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शनिवार…

9 hours ago

न्यू कॉलोनी में कुत्ते का खौफ! तीन लोगों को काटने का दावा, दुकान खोल रहे भाजपा बूथ अध्यक्ष पर भी हमला

भाजपा बूथ अध्यक्ष रोहित कुमार मद्धेशिया देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के न्यू कॉलोनी क्षेत्र…

9 hours ago

लोहता में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से दो साइकिल सवारों की मौत, थाने का घेराव

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। लोहता थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में…

9 hours ago

बिहार में अगले 24 घंटे मौसम का कहर! 6 जिलों में भारी बारिश और 70 KM/H की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। अगले…

10 hours ago

JTET 2026 पर बड़ा अपडेट: 11 अक्टूबर की परीक्षा टली, 1 नवंबर की संभावित तारीख से बढ़ी अभ्यर्थियों की धड़कन

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 की तैयारी कर रहे लाखों…

10 hours ago