स्प्रिंग शाइन एकेडमी विद्यालय में अंकपत्र वितरण समारोह का हुआ आयोजन

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
खरजरवा स्थित स्प्रिंग शाइन एकेडमी का वार्षिक परीक्षा फल 2022-23 घोषित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार विशिष्ट अतिथि डॉक्टर शशिपाल राव , प्रधानाचार्य देवेन्द्र नाथ तिवारी, स्काउट गाइड के जिला सचिव शिवानंद नायक ,डॉक्टर कमलेश मिश्रा थे। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सबको अभिभूत कर दिया। तत्पश्चात‌ कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉक्टर कमलेश मिश्रा ने कहा कि जीवन में सफलता अर्जित करना हो तो अपने माता पिता के आज्ञा का पालन करें।माता पिता के साथ अपने गुरु के सांनिध्य में रहकर उनसे ज्ञान प्राप्त करने की चेष्टा करें । निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। उसके बाद विशिष्ट अतिथि शिवानंद नायक ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी अपनी रुचि में रखनी चाहिए। जिससे की शरीर स्वस्थ रहता है।
इसीलिए कहा गया है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होता है खेल में भी भविष्य संवारने के बहुत अवसर हैं। उक्त अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि जो बच्चे पुरस्कार पा रहे हैं वे इस पुरस्कार से ही संतोष नहीं करेंगे। इससे प्रेरणा लेकर और आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे ,और जो बच्चे पुरस्कार नहीं पा रहे हैं वह बच्चे हतोत्साहित ना हो। कठिन परिश्रम कर इससे भी बेहतर कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। अनुशासन में रह कर जो बच्चे समय की कीमत समझते हैं, वे बच्चे अपने जीवन में कभी असफल नहीं होते हैं साथ ही यह भी कहा की असफलता मिलने पर निराश ना हो असफलता ही सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा देता है। विशिष्ट अतिथि डॉक्टर शशिपाल राव ने कहा कि इन्हीं बच्चों में डॉ कलाम, सुनीता विलियम जैसे प्रतिभावान छात्र छुपे हुए हैं।गुरुजनों को उन्हें सवारने और सुधारने की जरूरत है। तत्पश्चात स्कूल टॉपर आराध्या सिंह, अंशिका शर्मा, जागृति यादव, के साथ कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले आशीर्वाद गुप्ता ,अलीशबा, आरुषि श्रीवास्तव, ज्ञानेश गिरी, प्रिया को मिश्रा, अनुष्का शाह, अंशिका सिंह, अनुराग शाह, कामना यादव, वंशिका प्रजापति आदि को मुख्य अतिथि ने मेडल देकर के सम्मानित किया।साथ ही स्कूल टॉपर बच्चों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर अनेक गणमान्य उग्रसेन शुक्ला, शत्रुघ्न तिवारी, संदीप कुमार मल्ल, आदर्श सिंह, अभिमन्यु सिंह,अनूप गुप्ता, आकाश पटेल, उमा मिश्रा, प्रियंका गुप्ता ,तस्लीम खान, दीपिका कुशवाहा ,आलिया, मनीषा पांडे आदि विशेष रुप से मौजूद थे। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथि गण को विद्यालय के प्रधानाचार्य राम सुमेर पाण्डेय ने अंगवस्त्रम के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के निदेशक वकील सिंह ने किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य राम सुमेर पाण्डेय ने आए हुए अतिथि गण के प्रति आभार प्रकट किए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

7 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

8 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

8 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

8 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

8 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

8 hours ago