मिजवा वेलफेयर सोसायटी के मां की रोटी कार्यक्रम का उद्धघाटन

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l मिजवा वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित मां की रोटी कार्यक्रम का उद्घाटन रविवार को उपायुक्त स्वतः रोजगार अखिलेश तिवारी एवं  फ़िल्म पटकथा लेखक इम्तियाज हुसैन द्वारा मशहूर शायर स्व कैफ़ी आज़मी और शौकत कैफ़ी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद फीता काटकर किया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा स्वयं सहायता समूह के महत्व के बारे में विस्तृत चर्चा किया गया। उन्होंने मिजवा वेलफेयर सोसायटी और मां फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए प्रयास की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने भविष्य में इस तरह के किसी भी उद्यम में विभाग द्वारा हर तरह की सहायता का आश्वासन दिया।

मिजवां वेलफेयर सोसाइटी के डिप्टी मैनेजर आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि इसके पहले सक्षम और रोजगार ढाबा जैसे कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। सोसाइटी द्वारा भविष्य में स्वयं सहायता समूहों की उन्नति के लिए और भी कार्यक्रम चलाए जाएंगे। 
मां की रोटी के कैंटीन का उद्घाटन फिल्म अभिनेत्री एवं मेज़वा वेलफेयर सोसायटी की प्रबन्धक शबाना आजमी की प्रेरणा से महिलाओं के उत्थान के लिए किया जा रहा हैl

कार्यक्रम का संचालन राजेश यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन मिजवा वेलफेयर सोसायटी के मैनेजर आशुतोष त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फिल्म के प्रसिद्ध पटकथा लेखक  इम्तियाज हुसैन ने कियाl

कार्यक्रम में भारतीय जीवन बीमा के प्रबन्धक प्रभात सक्सेना , खंड विकास अधिकारी बाबू रामपाल, भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक सुशील कुमार यादव , मिजवा चिकनकारी सेंटर की प्रमुख संयोगिता प्रज्ञा सिंह , शीरीन फातिमा , अभिजीत मिश्र , डा ० अजीम,  मनोज प्रजापति , जय किशन पाण्डेय , पंकज चतुर्वेदी , बृजेश वर्मा , सुरेंद्र , प्रकाश , अनिरुद्ध , चंद्रेश , सुधीर आदि उपस्थित रहें ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

6 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago