अक्षय तृतीया 30 को बन रहा गजकेसरी सहित कई योग – आचार्य अजय शुक्ल

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सनातन धर्म व संस्कृति का प्रमुख पर्व अक्षय तृतीया व परशुराम जयंती इस वर्ष 30 अप्रैल को मनाया जाएगा।हिन्दू पंचाग के अनुसार अक्षय तृतीया 29 अप्रैल को शाम 5 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी और तिथि का समापन 30 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर समाप्त होगी। उक्त जानकारी देते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि हर साल परशुराम जयंती वैसाख मास के शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को मनाई जाती है।भगवान परशुराम का जन्म माता रेणुका व ऋषि जमदग्नि के घर प्रदोष काल में हुआ था।उनको चिरंजीवी भी माना जाता है।इस साल 100 वर्ष बाद गजकेसरी व मालव्य योग सहित कई योग बन रहे हैं।जिन जातकों के कुंडली में यह राजयोग होता है उन्हें कभी भी धन धान्य की कमी नही होता है।उनका जीवन में किसी भी प्रकार का कष्ट नही हो सकता है।आज के दिन सोने के आभूषण ,वाहन खरीदना शुभ होता है।यह तिथि ऐसी तिथि है कि इस दी बिना आचार्य की अनुमति के ही कोई भी मांगलिक कार्य जैसे शादी ,विवाह ,मुंडन संस्कार सहित हर प्रकार के शुभ कार्य किया जा सकता है।भगवान परशुराम ने अपने पराक्रम के बल पर इस धरा से 21 बार अत्याचार करने वाले लोंगो का विनाश किया था।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago