नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन के द्वारा अखिल भारतीय विरोध दिवस’ मनाया गया

झांसी (राष्ट्र की परम्परा ) सोमवार को एआईआरएफ/नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन के आह्वान पर ‘मल्टी डिसिप्लनरी कमेटी की रिपोर्ट को मनमाने ढंग से लागू किये जाने के विरोध मे ‘ अखिल भारतीय विरोध दिवस’ मनाया गया ।
जिसमे सरकार से मांग की गई कि कमेटी की रिपोर्ट को तुरंत रद्द किया जाये एवं एआईआरपी की प्रमुख माँगे जैसे कि रनिंग स्टाफ को 46 घण्टे का रेस्ट और उनके किलोमीटर एलाउंस को डीए के अनुसार अविलम्ब बढाया जाये एवं सीवीवीआरएस को लोको से हटाया जाये ।
इस विरोध दिवस में उपस्थित एनसीआरएमयू मण्डल मंत्री अमर सिंह यादव रनिंग शाखा के शाखा सचिव मुकेश यादव कोषाध्यक्ष रोहित शर्मा ने अपने अपने विचार रखे जिसमे रनिंग साथियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर रनिंग शाखा एवं यूथविंग के हरीश बाइ,राजदीप पाठक, अनूप सेन, सुनील श्रीवास्तव, विशाल पाठक, मयंक वर्मा, मो. रहूफ, नीरा त्रिपाठी रोहित रविनायक, बी. के. सेन,वर्मा, उदय पाल, अमोल पाल आदि रनिंग साथियों ने हिस्सा लिया ।
अंत में शाखा अध्यक्षा ने सभी रनिंग साथियो का धन्यवाद् करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया एवं समापन किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

त्योहारों में दिखना है सबसे अलग तो ट्राई करें ये ट्रेंडी अंगरखा को-ऑर्ड सेट

लेखिका : रंजना नई दिल्ली। भारतीय परिधानों में महिलाओं की पसंद लगातार नए ट्रेंड के…

8 minutes ago

शादी से पहले चेहरे पर न करें आखिरी समय में एक्सपेरिमेंट, इन घरेलू नुस्खों में भी रखें सावधानी

शादी से डेढ़-दो महीने पहले शुरू करें ब्राइडल स्किनकेयर, आखिरी समय के प्रयोग से बचें…

15 minutes ago

PM मोदी का बड़ा कार्यक्रम! 7 जनवरी से कोलकाता में प्रवासी भारतीयों का महामिलन

जानिए पूरा शेड्यूल Go नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवासी भारतीय समुदाय से जुड़े लोगों…

38 minutes ago

विकसित भारत 2047 की उड़ान बनाम वैश्विक वित्तीय दबाव—क्या भारत संभाल पाएगा आर्थिक संतुलन?

भारत की अर्थव्यवस्था का दोहरा इम्तिहान! एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी, गोंदिया, महाराष्ट्र गोंदिया—वैश्विक अर्थव्यवस्था के…

49 minutes ago

छिपा हुआ दुःख-दर्द…!

Go हरेक चेहरे पर मुस्कान सजाकर,दिल में वो दर्द छिपाकर बैठे हैं।दुनिया समझे सब कुछ…

56 minutes ago

1240 छात्रों को मिला छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ के लोक…

11 hours ago