ठाणे महाराष्ट्र में कई पत्रकारों ने आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की

ठाणे /महाराष्ट्र(राष्ट्र की परम्परा)
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की लोकप्रियता एवं पत्रकारों के हित में कार्य करने की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर ठाणे जिले के कई पत्रकारों ने, आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की। कई पत्रकारों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गई। आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति के निर्देश के तहत केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय कुमार मिश्र द्वारा कई पत्रकारों को आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष ठाणे बाला साहेब पाटिल की संस्तुति एवं प्रदेश अध्यक्ष शिवाजी कांबले की सहमति के बाद यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पत्रकार साहेबराव धनराज पवार को शहर अध्यक्ष ठाणे, पत्रकार अजय बबन जठार को शहर अध्यक्ष कल्याण, पत्रकार प्रकाश कृष्णा नलावडे को जिला सचिव ठाणे, पत्रकार सुधाकर श्याम भोइर को तालुका उपाध्यक्ष वाडा के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में गुजरात प्रदेश के गांधीनगर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी राजेश पाटील, जिला उपाध्यक्ष सोमनाथ पाटिल, तथा जिला सचिव की जिम्मेदारी जितेंद्र गोहिल को दी गई है। केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने बताया कि जल्द ही महाराष्ट्र के अन्य जिलों में बहुत सारे पत्रकार साथी आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन में सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं। हम अपने आए हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आईडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं। तथा हम यह भी वादा करते हैं कि हम पत्रकारों के मान सम्मान एवं उनके स्वाभिमान हेतु हमेशा दृढ़ संकल्पित रहेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

APO Recruitment 2026: LLB पास युवाओं के लिए 371 सरकारी पदों पर भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे कानून (LLB) स्नातकों के लिए शानदार अवसर सामने आया…

1 hour ago

गाजियाबाद में पैरा एथलीट चिराग त्यागी की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका; राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी का शव पार्क में मिला

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई…

1 hour ago

IPL 2026 Final: कौन जीतेगा ट्रॉफी? शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान, बताया जीत का असली मंत्र

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक…

1 hour ago

दिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका; NDRF समेत कई एजेंसियां राहत कार्य में जुटीं

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम एक बड़ा…

2 hours ago

नवलपुर-सिकंदरपुर मार्ग चौड़ीकरण कार्य के चलते 1 जून को चार घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को सूचित किया है कि नवलपुर…

7 hours ago

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एक अभियुक्त को आजीवन काराव

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)न्यायालय विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट जनपद देवरिया में “आपरेशन कन्विक्शन’’ के तहत जनपदीय…

8 hours ago