अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने का चुनावी मुद्दा निरहुआ को पड़ेगा महंगा-राजीव यादव- किसान नेता

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जन आंदोलन के राष्ट्रीय समन्वय (NAPM) के राष्ट्रीय समन्वयक किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को नाक का सवाल न बनाएं, किसान निरहुआ समेत भाजपा को 2024 में करारा जवाब देगा।सांसद निरहुआ द्वारा फेसबुक पर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाना है, कमल का बटन दबाना है वाले वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए, किसान नेता राजीव यादव ने कहा कि जिस अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट को खिरिया बाग आंदोलन के किसान एक इंच जमीन नहीं देना चाहते, उसके नाम पर निरहुआ का चुनावी अभियान बनाना भाजपा को महंगा पड़ेगा। खिरिया बाग और अंडिका बाग किसान मजदूर आंदोलनों ने संघर्ष की जो जमीन तैयार की है उसमें अब कीचड़ नहीं है, जिसमे कमल खिल पाएगा।
किसान नेता ने कहा कि कभी कलेक्ट्रेट तो कभी आरएसएस के कार्यक्रम में, तो कभी तालाब के किनारे हाथ में कमल लेकर अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने का डायलाग निरहुआ का अहंकार है, जो मिट्टी में मिल जाएगा। निरहुआ को भूलना नहीं चाहिए कि मोदी को किसानों की बात माननी पड़ी, खिरिया बाग और अंडिका बाग के आंदोलनों की मांगों को लेकर पूर्वांचल समेत सूबे में अभियान चलाकर बताया जाएगा कि भाजपा ने किस तरह से निरहुआ जैसे अगंभीर, असभ्य व्यक्ति को सांसद बनाया है, जो किसानों के खिलाफ डायलॉग बाजी करते हैं।
राजीव यादव ने कहा कि निरहुआ ने मंदुरी में तैयार आजमगढ़ हवाई अड्डे को घरेलू उड़ान के लिए नाकाफी बोलकर रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं,करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद एयरलाइन कंपनियों से बातचीत की गई जिसपर उन्होंने कहा कि घरेलू उड़ान संभव नहीं, जब घरेलू उड़ान नहीं हो सकती थी तो क्यों बनाया गया हवाई अड्डा। एयरलाइन कंपनियों से यह बात हवाई अड्डे पर धन खर्च करने से पहले क्यों नहीं की गई,जब घरेलू उड़ान संभव नहीं तो किस आधार पर बोला जाता रहा कि जल्द शुरू होगी उड़ान बिना पर्याप्त जमीन के कैसे एयरपोर्ट का कार्य शुरू किया गया और पूरा होने की बात कही गई।उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा नवंबर 2018 से अप्रैल 2019 में 1821.49 लाख और जीएसटी खर्च किए गए, सांसद के बयान ने साफ कर दिया कि लाखों, करोड़ खर्च से बना आजमगढ़ एयरपोर्ट भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।

rkpnews@desk

Recent Posts

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

5 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

5 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

5 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

6 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

7 hours ago