Categories: Uncategorized

राजकीय बालिका इंटर कालेज के प्रांगण में प्रबंधक चुनाव संपन्न

भाटपार रानी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
देवरिया जिले के भाटपार रानी तहसील क्षेत्र स्थित त्रिगुणानंद जनता इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधकीय चुनाव को रविवार 08 दिसंबर को संपन्न किया गया है। जहां इस प्रबंधकीय चुनाव में जनता महाविद्यालय सोसायटी बनकटा स्टेशन के द्वारा संचालित त्रिगुणा नन्द जनता इंटर कॉलेज बनकटा स्टेशन देवरिया के प्रबंध समिति चुनाव को कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कालेज देवरिया के प्रांगण मे सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक देवरिया के कुशल पर्यवेक्षण में संपन्न कराया गया वहीं इस संपन्न हुए चुनाव में निर्विरोध एवं सर्वसम्मत रूप से प्रबंधक के रूप में मुरली मनोहर पाण्डेय को चुना गया है। वहीं इस घोषित किए गए चयन प्रक्रिया में कुल 67 सदस्यों में से 49 सदस्यों ने प्रतिभाग किया है।जिनकी सर्वसम्मति के आधार पर निर्विरोध रूप से प्रबंधक के रूप में मुरली मनोहर पांडेय का चयन होने से ग्राम क्षेत्र एवं इलाके के लोगों में हर्ष व्याप्त है। वहीं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अभिजीत यादव, भाजपा युवा मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान बंजरिया,विद्यासागर, पत्रकार बृजेश मिश्र, पत्रकार प्रमोद गुप्ता, पत्रकार सत्यम पांडेय, समाज सेवी मंटू यादव, समाज सेवी बादल सिंह रघुवंशी सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी द्वारा अपनी शुभ कामनाएं दी गई हैं।बताते चलें कि देवरिया जिले के पूर्वी छोर पर स्थित सबसे पुराने इंटर कॉलेज के रूप में अपनी पहचान रखने वाले इस विद्यालय को डिग्री कॉलेज की मान्यता दिलाने की प्रक्रिया भी पूर्व में शुरू की गई थी जो मूर्त रूप नहीं ले सकी थी। इस संदर्भ में नव चयनित विद्यालय प्रबंधक का कहना है कि हमारे द्वारा इस विद्यालय को महा विद्यालय के रूप में संचालित कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

5 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

8 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

9 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

9 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

9 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

9 hours ago