भाजपा न्यायपालिका के मूल ढांचे में कर रही है बदलाव- आसिम

कांग्रेसियों ने दलित बस्ती में चलाया साझी लड़ाई में साझेदारी कार्यक्रम

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने जनपद के प्रभारी प्रदेश सचिव आसिम सिद्दीकी के नेतृत्व में नगर के वार्ड नं1 दलित बस्ती भरौली में साझी लड़ाई में साझेदारी कार्यक्रम चलाकर लोगों के बीच पर्चे वितरित किए। इस दौरान सम्बोधित करते हुए प्रदेश सचिव आसिम सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा न्यायपालिका के मूल ढांचे में बदलाव करअल्पसंख्यक व दलित समाज को परेशान कर रही है। पूजा स्थल अधिनियम 1991 के अनुसार 15 अगस्त 1947 के दिन तक धार्मिक स्थलों का जो भी चरित्र था।उसमें कोई भी बदलाव नहीं हो सकता, पूजा स्थलों के विवाद से जुड़े सारे पुराने दावे व मुकदमे स्वतः खत्म हो जाते हैं।यह बात अभी 25 नवम्बर को ही सुप्रीम कोर्ट ने प्रस्तावना से सेकुलर और समाजवादी शब्द वाली याचिका को खारिज करते हुए दोहराई है। लेकिन भाजपा का मंसूबा साफ नहीं है। प्रदेश सचिव बदरे आलम ने कहा कि आज अल्पसंख्यक समुदाय अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है। अल्पसंख्यक कांग्रेस के चेयरमैन इस्लाम खान ने कहा कि यह सरकार दलितों के साथ अन्याय कर रही है। आज संविधान को सबसे ज्यादा खतरा भाजपा से है। कार्यक्रम के दौरान दीनदयाल प्रसाद,डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, चंद्रमोहन पांडेय, शिवशंकर गौतम,डॉ इम्तियाज खान,जफर मुर्तजा, चुन्नू श्रीवास्तव, राकेश कुमार, रूना देवी,पानमती, मीना देवी,गीता, कलावती, आरती,मुनरी देवी,शशिकला, रानी देवी,मीरा, उर्मिला ,बुचिया देवी,रेशमी, सरस्वती देवी,धानमती ,तारा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सुबह की सैर पर निकले लोगों के बीच पहुंची पुलिस, सुरक्षा का भरोसा देकर सुनीं समस्याएं

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…

5 hours ago

एक करोड़ की लागत से बनेगी केवलापुर-जिनवा टोला की सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…

20 hours ago

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, निर्माण में देरी पर नोटिस के निर्देश

आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…

21 hours ago

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम ने किया निरीक्षण

महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…

21 hours ago

छठ महापर्व को लेकर घाटों पर बनने लगीं बेदियां, बाजारों में उमड़ी भीड़

पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…

21 hours ago

राप्ती नदी में डूबे युवक की तलाश खत्म, गोरखपुर में मिला शव

प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…

21 hours ago