आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिधारी थाना क्षेत्र के निवासी 32 वर्ष से दीपू चौधरी का पड़ोस के ही रहने वाले एक व्यक्ति से विवाद चल रहा था। जो कि यह मामला न्यायालय में लंबित था जिसको लेकर शनिवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया, दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने दीपू पर कैंची से हमला कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दीपू की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई।
वही इस मामले में एसपी सिटी शैलेंद्र लाल का कहना है कि दीपू के घर के पास थोड़ी सी जमीन थी जिसकी सफाई को लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया और एक पक्ष के व्यक्ति ने कैंची से उसके ऊपर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में जहां मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…
दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…
यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…
गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…
अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…