बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) पयागपुर के खागादाई माता मंदिर पर चल रहे सत् दिवसीय भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित संत कुमार पांडेय उर्फ त्यागी जी ने धुंधकारी के जन्म और उसके कर्म का वर्णन करते हुए कहा कि हर छोटे-बड़े जिओ को अपने कर्म अनुसार फल की प्राप्ति होती है ।ना तो कोई किसी को सुख देता और ना कोई किसी को दुख देता जो जैसा कर्म करते उन्हें उसी तरह से फल मिल जाते। धुंधकारी ने जन्म लेने के बाद धुंधकारी अमर्यादित आचरण अपनाने पर प्रेत योनि को प्राप्त हुआ जब भागवत पावन ग्रंथ की कथा श्रवण किया तभी उसे गति प्राप्त हो सकी।पंडित त्यागी जी ने कहा कि कलयुग में मनुष्य को मुक्ति का एक मुख्य साधन श्रीमद् भागवत महापुराण की अलौकिक,कथा है। जिसे सुनकर जीव,सुख की अनुभूति स्वयं करने लगता है। इस अवसर पर यजमान राम अवतार मिस्त्री, राम कुमार, टहलू, रोहित, विकास, पंडित विष्णु दास, वैदिक पंडित जय मंगल शास्त्री, कृष्ण देव रावत, अनिल ,सहित भारी संख्या में कथा प्रेमी मौजूद रहे।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…