डीएम ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

मरीज़ों को बाहर की दवा न लिखी जाए। अन्यथा सम्बन्धित चिकित्सक के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) संचारी एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने मेडिकल कालेज के महार्षि बालार्क जिला चिकित्सालय बहराइच का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने इमरजेन्सी, जे.ई./एईएस व डेंगू वार्ड सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण कर मौजूद चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ से जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि सभी मरीज़ों को शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जाए। डीएम ने मरीज़ों व तीमारदारों से भी चिकित्सालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में फीड बैक प्राप्त किया।
चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान डीएम डॉ. चन्द्र ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस0के0 सिंह व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओ.पी. चौधरी को निर्देश दिया कि प्राईवेट चिकित्सालयलों/नर्सिंग होम्स तथा पैथालॉजी से डे-बाई-डे डेंगू जांच का डाटा का डाटा कलेक्ट किया जाए। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि जांच रिपोर्ट में लक्षणयुक्त पाए गए मरीज़ों के सम्बन्ध में शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षात्मक प्रोटोकॉल का पालन भी सुनिश्चित कराया जाए। डीएम ने निर्देश दिया कि चिकित्सालय आने वाले मरीज़ों को बाहर की दवा न लिखी जाए। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित चिकित्सक के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
डीएम डॉ. चन्द्र ने जिम्मेदारान को यह भी निर्देश दिया कि चिकित्सालय में दवाओं, एक्सरे प्लेट व प्लेटलेस इत्यादि की उपलब्धता बनाएं रखें तथा सभी उपकरणों विशेषकर जीवन रक्षक उपकरणों को प्रत्येक दशा में क्रियाशील रखा जाए। निरीक्षण के दौरान कोई भी प्रतिकूल तथ्य प्रकाश में नहीं आया चिकित्सालय व वार्डों की साफ-सफाई संतोषजनक पायी गई। इस इवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह धामी, डिप्टी कलेक्टर पूजा यादव, वरिष्ठ चिकित्सक एम.एम.एम. त्रिपाठी, डीएचईआईओ बृजेश सिंह, चिकित्सालय के प्रबन्धक रिज़वान अली सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

खेतों में जलभराव से धान की फसल डूबी, जलनिकासी को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

जाम पुलिया की सफाई रोकने पर महुआनी चौराहे पर चक्का जाम, सड़क पर उतरे ग्रामीण…

3 hours ago

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का भावुक संदेश, प्रियंका, राहुल ने साझा की दादी से जुड़ी अनमोल यादें

इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर भावुक हुआ गांधी परिवार, सोनिया-प्रियंका ने दी श्रद्धांजलि; खड़गे…

4 hours ago

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षा का भरोसा, सुबह पार्कों से स्कूलों तक मुस्तैद रही पुलिस

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

4 hours ago

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, मोदी से योगी तक गूंजा ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प

Ai निर्मित नई दिल्ली/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भारत की एकता, अखंडता और मजबूत राष्ट्र…

4 hours ago

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने से लेकर सुधार तक—अब आवेदन लटकाया तो फंसेंगे जिम्मेदार अधिकारी!

https://twitter.com/ceoup/status/2116199183543890078?a=aNZ5bov-ljZ0Wrotwro&s=19 मतदाता सूची में लापरवाही पड़ी भारी! अब सीधे निशाने पर जिला निर्वाचन अधिकारी, रोज…

5 hours ago

छोटी मछली गिरफ्तार, बड़ी मछली को अभयदान!

व्यंग्य: ऊपर वाले मालामाल, नीचे वाले बेहाल!छोटी मछली पर शिकंजा, बड़ी मछली को संरक्षण क्यों?…

12 hours ago